Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा फॉलोवर्स के साथ बनी इंस्टाग्राम की रानी

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Mon, 19 Mar 2018 11:19 PM (IST)

    फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण के साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की भी अहम भूमिका थी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा फॉलोवर्स के साथ बनी इंस्टाग्राम की रानी

    रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। बात करें अगर सोशल मीडिया की तो यहां पर भी उनके फॉलोवर्स उनकी फिल्मों से जुड़ी नई खबर और पोस्ट को लेकर इंतजार करते हैं। खास बात यह है कि, दीपिका इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स के साथ बाकी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ चुकी हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण के लिए साल की शुरूआत धमाकेदार रही है। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में उन्होंने रानी पद्मावती की प्रभावी भूमिका निभाई जिसे काफी सराहा गया। अब नई खबर आ रही है कि, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। दीपिका ने बॉलीवुड के बाकी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की केटेगरी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण को चाहने वाले सबसे ज्यादा हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या 22 मिलियन से ज्यादा है जो कि किसी भी भारतीय कलाकार के अब तक के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

    यह भी पढ़ें: Box Office पर 24 दिनों में 100 करोड़ की नहीं हो पाई...स्वीटी

    गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं और वह अपनी फिल्मों के माध्यम से नंबर एक की पोजीशन पर बरकरार है। जिसके चलते उनके चाहने वाले उन्हें बहुत पसंद करते हैं। उनके काम को पसंद करते हैं। बता दें कि, फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण के साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की भी अहम भूमिका थी। 

    यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार चुराते थे इनके डांसिंग स्टेप्स ...अहमद खान ने सुनिये

    इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में विन डीजल के साथ एक हॉलीवुड फिल्म भी की थी जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हुई थी और जिसे लोगों ने बहुत सराहा भी था। इस कारण दीपिका पादुकोण के फॉलोवर्स अब विश्व में भी हैं।