Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेबी गर्ल Dua की इन प्यारी बातों से Deepika Padukone का दिल हो जाता है गदगद, रणवीर को टैग कर शेयर किया वीडियो

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 06:45 PM (IST)

    Deepika Padukone और Ranveer Singh ने दीवाली के मौके पर अपनी बेटी का नाम बताया और उसकी पहली झलक शेयर कर फैंस का दिल खुशी से भर दिया। अब दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि उन्हें अपनी न्यू बॉर्न बेबी में क्या चीज पसंद है। एक्ट्रेस ने पति को भी टैग किया है।

    Hero Image
    दीपिका पादुकोण को बेबी गर्ल में पसंद है ये बातें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इसी साल सितंबर महीने में पहली बार मम्मी बनी हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया था। बीते दिन उन्होंने अपनी लाडली की पहली फोटो शेयर की है और बताया है कि उन्हें न्यू बॉर्न बेबी में क्या चीजें पसंद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सालों एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद कपल पहली बार माता-पिता बना और एक बेटी का स्वागत किया है। दीवाली के दिन कपल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह (Dua Padukone Singh) रखा है। अब उन्होंने बेबी गर्ल की प्यारी-प्यारी बातों का जिक्र किया है।

    दीपिका को पसंद है बेबी की ये बातें

    मां बनने के बाद से ही दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मदरहुड एक्सपीरियंस को शेयर कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। क्लिप न्यू बॉर्न बेबी की प्यारी आदतों के बारे में है जो पैरेंट्स को बहुत पसंद आता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- न्यू बॉर्न बेबी की वो बातें जो मेरा दिल खुशी से भर देती हैं।

    • जब वह पूरे हाथ से मेरी एक फिंगर पकड़ती है।
    • सोते वक्त अपना मुंह खुला रखती हैं।
    • जागते समय वे जिस तरह खुद स्ट्रेच करते हैं।
    • जब उन्हें भूख लगती है तो वे कुछ भी चूसने लगते हैं।
    • न्यू बॉर्न का सिकुड़ना।
    • हाथ को सिर से ऊपर रखकर सोना।
    • जैसे वे अपने पेट पर लेटते हैं।
    • जिस तरह से वे हर चीज के बीच सोते हैं।

    इस वीडियो के साथ दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है। इस वीडियो से साफ है कि न्यू मम्मी को अपनी नन्ही बेटी दुआ की ये आदतें कितनी पसंद हैं।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone Baby Name: दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल का रखा है ये क्यूट नाम, पहली फोटो आई सामने

    Deepika Padukone

    क्यों बेटी का नाम रखा दुआ?

    दीपिका पादुकोण ने 1 नवंबर को अपनी बेटी दुआ की पहली फोटो शेयर की। दीवाली के दिन कपल की नन्ही सी जान ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी। वह लाल रंग के लाल सलवार-सूट में नजर आईं। हालांकि, कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया। उन्होंने बेबी के पैर दिखाए थे।

    इस तस्वीर के साथ दीपिका ने बताया कि उन्होंने क्यों बेटी का नाम दुआ रखा है। उनका कहना है कि बेबी गर्ल उनकी प्रार्थनाओं का नतीजा है और दुआ का मतलब प्रार्थना है, इसलिए उन्होंने अपनी बच्ची का नाम दुआ रखा है।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone से 7 साल पहले ही 'स्वीटी' ने कमाए थे 1000 करोड़, थर्रा उठा था बॉक्स ऑफिस