Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deepika Padukone Baby Name: दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल का रखा है ये क्यूट नाम, पहली फोटो आई सामने

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 08:48 PM (IST)

    दीवाली के एक दिन बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Daughter Name Photo) ने अपनी लक्ष्मी का नाम रिवील किया है। दीपिका और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सितंबर महीने में एक बेटी के माता-पिता बने थे। डेढ़ महीने बाद एक्ट्रेस ने अपनी लाडली की पहली झलक शेयर करते हुए उसका नाम रिवील किया है। साथ ही नाम का मतलब भी बताया है।

    Hero Image
    दीपिका पादुकोण ने बेटी का नाम किया रिवील। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इसी साल सितंबर के महीने में पहली बार माता-पिता बने थे। कपल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में लक्ष्मी का स्वागत किया था। डेढ़ महीने तक लाइमलाइट से दूर रखने के बाद अब कपल ने अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया था। रणवीर सिंह कई बार अपनी बेटी के आने की खुशी जाहिर कर चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने या दीपिका ने अपनी प्रिंसेस की कोई झलक नहीं शेयर की थी। हालांकि, अब न केवल उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है, बल्कि उन्होंने अपनी लाडली का क्यूट नाम भी रिवील कर दिया है।

    दीपिका पादुकोण की बेटी की पहली तस्वीर

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 31 अक्टूबर 2024 को अपनी बेटी के साथ पहली दीवाली सेलिब्रेट की। आज यानी 1 नवंबर को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी राजकुमारी की पहली फोटो शेयर की है। तस्वीर देख साफ कहा जा सकता है कि दीपिका और रणवीर की बेटी संग दीवाली खास रही होगी। फोटो में कपल की नन्ही राजकुमारी ने भी ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी। फोटो देख लग रहा है कि डेढ़ महीने की बेबी गर्ल ने लाल सलवार सूट पहना था। दीपिका ने फोटो में अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इसमें सिर्फ उसके प्यारे-प्यारे पैर दिख रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Om Shanti Om के बाद बुरी तरह ट्रोल हुई थीं Deepika Padukone, 17 साल बाद छलका 'लेडी सिंघम' का दर्द

    Deepika Padukone

    दीपिका-रणवीर की बेटी का नाम

    दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का बहुत क्यूट नाम रखा है। उन्होंने माता-पिता के नाम को जोड़कर बेबी के नाम रखने के ट्रेंड को तोड़कर अपनी बच्ची को एक यूनीक नाम दिया है। कपल की लाडली का दुआ नाम है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में इसका मतलब भी बताया है। सिंघम अगेन (Singham Again) एक्ट्रेस ने लिखा, "दुआ पादुकोण सिंह। दुआ का मतलब है प्रार्थना क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का फल है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है। दीपिका और रणवीर।"

    View this post on Instagram

    A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)


    आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट

    आलिया भट्ट ने कैप्शन में हार्ट इमोजी के साथ दीपिका और रणवीर की बेटी की फोटो पर प्यार बरसाया है। नकुल मेहता ने दीपिका की बेटी को आशीर्वाद दिया है। इसके अलावा महीप कपूर, उपासना कामिनेनी, गौहर खान समेत कई सेलेब्स ने दीपिका की बेटी को खूब सारा प्यार दिया है। यहां तक कि लोगों को उनकी बेटी का नाम भी बहुत पसंद आया है।

    यह भी पढ़ें- 'जब दरवाजा खुला और उसे देखा तो', Deepika Padukone से पहली बार मिलकर क्यों शॉक्ड हुए थे Sanjay Leela Bhansali