Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2023: कियारा आडवाणी से भूमि पेडनेकर तक, इन सेलेब्स ने निर्माता अमृतपाल सिंह की दिवाली पार्टी में बिखेरा जलवा

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 03:28 PM (IST)

    Celebs Diwali Party Photos बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों दिवाली पार्टी का आनंद ले रहे हैं। पहले मनीष मल्होत्रा फिर सारा अली खान और अब निर्माता अमृतपाल सिंह ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिवाली पार्टी में लगा सेलेब्स का मेला (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Diwali 2023: दिवाली के त्योहार ने दस्तक दे दी है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस फेस्टिवल को एन्जॉय कर रहे हैं। सेलेब्स दिवाली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। अब हाल ही में, निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने दिवाली पार्टी की मेजबानी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पार्टी में कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई अन्य सेलेब्स शामिल हुए। मनीष मल्होत्रा ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस पार्टी की कई इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में सेलेब्स का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2023: दिवाली पर दिखना है ग्लैमरस, तो बॉलीवुड की इन हसीनाओं के लुक को करें रीक्रिएट

    अमृतपाल सिंह बिंद्रा की पार्टी में लगा सेलेब्स का मेला

    10 नवंबर को निर्माता अमृतपाल सिंह ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी की कई फोटोज मनीष मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। पहली फोटो में मनीषविक्की कौशल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में मनीष जहां ब्लैक सूट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, विक्की कौशल भी मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ब्लैक कुर्ता पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

    दूसरी फोटो मनीष मल्होत्रा ने भूमि पेडनेकर के साथ शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस पिंक कलर की ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। एक फोटो में जाह्नवी कपूर और संजय कपूर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। जाह्नवी दिवाली पार्टी में ब्लू साड़ी पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक फोटो में एकता कपूर दिखाई दे रही हैं। मनीष मल्होत्रा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

    मनीष मल्होत्रा ने भी किया था पार्टी का आयोजन

    कुछ दिन पहले, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। इसमें बी-टाउन के कई सेलेब्स जैसे आयुष्मान खुराना, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, खुशी कपूर, नोरा फतेही, करण जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रेखा, विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया समेत कई अन्य सेलेब्स नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor और खुशी कपूर ने ट्रेडिशनल लुक में लूटी लाइमलाइट, एक्ट्रेस ने पहले पहनी हुई साड़ी को किया रिपीट