विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Daniel Balaji Passes Away: साउथ एक्टर डेनियल बालाजी का हार्ट अटैक से निधन, 48 की उम्र में ली आखिरी सांस

Published: Sat, 30 Mar 2024 07:54 AM (IST)

साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता डेनियल बालाजी (Daniel Balaji Passes Away) का निधन हो गया है। शुक्रवार को अभिनेता का ...और पढ़ें

हार्ट अटैक से साउथ एक्टर डेनियल बालाजी का निधन। फोटो क्रेडिट- एक्स
हार्ट अटैक से साउथ एक्टर डेनियल बालाजी का निधन। फोटो क्रेडिट- एक्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Daniel Balaji Death: साउथ सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। तमिल और मलयालम फिल्मों में अभिनय का जादू चलाने वाले जाने-माने अभिनेता डेनियल बालाजी (Daniel Balaji) अब नहीं रहे। शुक्रवार (29 मार्च) को अभिनेता का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है।

हार्ट अटैक से डेनियल बालाजी का निधन

डेनियल बालाजी के नाम से मशहूर टीसी बालाजी के अचानक निधन से सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री को भी बड़ा धक्का लगा है। शुक्रवार को अभिनेता का हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ। दरअसल, बीते दिन उन्हें अचानक चेस्ट में पेन होने लगा था। तभी उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम में अस्पताल भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान अभिनेता ने दम तोड़ दिया। 

Daniel Balaji

शनिवार को डेनियल बालाजी के शव को पुरसाईवलकम स्थित उनके आवास पर दफनाया जाएगा। डेनियल के निधन से उनके चाहने वाले शॉक में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: दिशा पाटनी संग रोमांस करेंगे प्रभास, 'कल्कि 2898 AD' के गाने की शूटिंग के लिए दोनों पहुंचे इटली

डायरेक्टर ने दी श्रद्धांजलि

डायरेक्टर मोहन राजा ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "बहुत ही दुखभरी खबर है। वह मेरे लिए फिल्म इंस्टीट्यूट ज्वॉइन करने के लिए प्रेरणा थे। बहुत अच्छे दोस्त थे। मैं उनके साथ काम करना मिस कर रहा हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

Mohan Raja

रिलीज नहीं हुई थी डेनियल की पहली फिल्म

डेनियल बालाजी लम्बे समय से इंडस्ट्री में हैं। वह सिनेमा में करीब तीन दशक से काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कमल हासन की फिल्म Marudhanayagam से की थी, जो कभी रिलीज नहीं हो पाई। पहली फिल्म रिलीज न हो पाने के बाद डेनियल ने टीवी की ओर रुख किया और सीरियल चिथी (Chithi) से नाम कमाया। इस सीरियल के बाद उनका नाम डेनियल पड़ा था। 

डेनियल के सेकंड सीरियल Alaigal के डायरेक्टर सुंदर के विजायन ने उन्हें सजेस्ट किया था कि वह अपना नाम डेनियल रख लें, क्योंकि चिथी में उनका कैरेक्टर उन्हें सूट कर रहा था। बात करें फिल्मों की तो वह April Maadhathil, Kaakha Kaakha और Vettaiyaadu Vilaiyaadu समेत कई फिल्मों में कमल हासन, थलापति विजय और सूर्या जैसे अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- मनारा चोपड़ा की पार्टी में Priyanka Chopra ने पति निक जोनस के लिए किया ऐसा डांस, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो