यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मनारा चोपड़ा की पार्टी में Priyanka Chopra ने पति निक जोनस के लिए किया ऐसा डांस, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो
बिग बॉस 17 की रनर-अप मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ने शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान पार्टी में ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने जमकर होली सेलिब्रेशन भी किया। लंबे वक्त बाद एक्ट्रेस ने अपने देश में रंगों का त्योहार मनाया। इस दौरान पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी पार्टी में रंग लगाए हुए नजर आईं। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा बहन मनारा चोपड़ा को बर्थडे विश करने पहुंचीं।
बिग बॉस 17 की रनर-अप मनारा चोपड़ा ने शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने परिवार और दोस्तों के लिए मुंबई में एक पार्टी रखी। जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी पहुंचे।
यह भी पढे़ं- Mannara Chopra: होली पर मनारा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में जमाया रंग, ढोल पर किया जमकर डांस
देसी गर्ल प्रियंका ने लूटी महफिल
प्रियंका चोपड़ा पार्टी में बला की खूबसूरत लगीं। एक्ट्रेस ने मनारा चोपड़ा के साथ कई सारे फोटो भी क्लिक करवाए। इस दौरान दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग भी देखने को मिली, लेकिन पार्टी में लाइमलाइट तो निक जोनस बन गए, जब प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए डांस किया।
निक के लिए प्रियंका ने किया डांस
मनारा चोपड़ा के बर्थडे बैश से प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा, मनारा चोपड़ा और उनकी बहन मिताली हांडा साथ में पोज कर रही थीं, तभी पैपराजी निक जोनस का नाम लेने लगे और उन्हें भी फ्रेम में शामिल करने की रिक्वेस्ट करने लगे। दूर खड़े निक जैसे ही आगे बढ़े, प्रियंका चोपड़ा उनके स्वागत में हाथ हिलाते हुए डांस करने लगी।
View this post on Instagram
फैंस ने किया मजेदार कमेंट
दरअसल, बहन के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा फुल मस्ती के मूड में थी। ऐसे में मीडिया के सामने भी वो निक को चिढ़ाने लगी, लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका के वीडियो पर एक फैन ने मजेदार कमेंट भी किया और कहा, "ऐसे करना चाहिए पति का वेलकम।"
यह भी पढे़ं- Mannara Chopra की बर्थडे पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लगाए चार चांद, दीदी-जीजू ने दिया खास सरप्राइज

पैपराजी के फेवरेट निक जोनस
मनारा चोपड़ा के बर्थडे से एक वीडियो निक जोनस का भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक पैपराजी के फेवरेट बनते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा के फोटो सेशन के बीच पैपराजी निक जोनस को जीजू- जीजू चिल्लाते हुए दिखाई दिए।
