Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दंगल' की गीता और बबीता ने बनवाया एक जैसा टैटू, फैंस के साथ तस्वीर की शेयर

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Fri, 02 Jul 2021 11:22 PM (IST)

    दरअसल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली फातिमा सना शेख ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि सान्या और उन्होंने एक जैसा टैटू बनवाया है। फातिमा सना शेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर टैटू स्टूडियो से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

    Hero Image
    सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में दंगल गर्ल्स के नाम से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा अक्सर चर्चा में रहती हैं। फिल्म में बहनों का किरदार निभाने वाली इन दोनों ही अभिनेत्रियों के बीच एक खास बॉन्ड है। अब हाल ही में इन दोनों ने अपने इस बॉन्ड की एक झलक भी दिखाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली फातिमा सना शेख ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि सान्या और उन्होंने एक जैसा टैटू बनवाया है। फातिमा सना शेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर टैटू स्टूडियो से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ सना ने लिखा, 'सान्या मल्होत्रा और मेरा टट्टू'।

    इसके अलावा उन्होंने सान्या की एक टैटू बनवाते हुए भी तस्वीर शेयर की है। फातिमा सना शेख ने अपना और सान्या के हाथ का फोटो शेयर किया है। इस फोटो में दोनों के हाथ की कलाई में एक- एक डॉट बना हुआ है। हालांकि इस बारे में दोनों में से किसी ने नहीं बताया है कि आखिर ये टैटू बनवाया क्यों गया है। हो सकता है कि ये इनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए किया गया हो।

    बता दें कि फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा आमिर खान के साथ फिल्म 'दंगल' में नजर आई थीं। इन दोनों के किरदार और उनकी एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए दोनों की ही खूब सराहना की गई थी। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। फिल्म की कहानी गीता फोगाट और बबीता फोगाट के असल जीवन और उनके पिता के संघंर्षों पर आधारित थी। फिल्म में आमिर खान ने महावीर फोगाट (गीता बबीता के पिता) का किरदार निभाया था। दोनों की मां के किरदार में साक्षी तंवर नजर आई थीं। वहीं फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में थे।

    'तूफान' का पहला गाना 'तोडून टाक' हुआ रिलीज, फरहान अख्तर का अग्रेशन देख जाग जाएगा फाइटिंग स्पिरिट