Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Dagdi Chawl 3: अरुण गवली की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘दगड़ी चॉल’ के तीसरे भाग को लेकर चर्चाएं तेज, अजय देवगन आ सकते हैं नजर?

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2022 12:59 PM (IST)

    Dagdi Chawl 3 चंद्रकांत कांसे के निर्देशन में बनी फिल्म दगड़ी चॉल को खूब प्यार मिला था। अब इस फिल्म के तीसरे भाग को लेकर संगीता अहीर विचार कर रही हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Arun Gawli life based film Dagdi Chawl third part about discussions intensified Ajay Devgn can be seen in film.

    नई दिल्ली, जेएनएन।Dagdi Chawl 3: एक दौर में जाने-माने कुख्यात गैंगस्टार रहे अरुण गवली की आपराधिक गतिविधियों का गढ़ रहे दगड़ी चॉल पर बनी मराठी फिल्म ‘दगड़ी चॉल’ के दो पार्टों को सिनेमाघरों में अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला था। अब फिल्म का तीसरे पार्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि दगड़ी चॉल का तीसरा पार्ट मराठी के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगा।

    संगीता अहीर कर रही हैं विचार?

    ई टाइम्स की खबर की मानें तो दगड़ी चॉल की निर्माता संगीता अहीर फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर विचार कर रही हैं और इसके लिए वो योजना बना रही हैं। बताया जा रहा है कि निर्माता इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन को अहम भूमिका में पेश करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अभिनेता से बात कर ली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    हालांकि अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही मेकर्स दगड़ी चॉल के तीसरे भाग का आधिकारिक एलान कर सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    साल 2015 में आया पहला भाग

    बता दें, दगड़ी चॉल का पहला भाग साल 2015 में आया था। इस फिल्म में अंकुश चौधरी, पूजा सावंत और मकरंद देशपांडे ने मुख्य किरदार निभाया है। मराठी भाषा में बनी इस फिल्म को चंद्रकांत कांसे ने निर्देशित किया है। इस फिल्म से उन्होंने डायरेक्शन के क्षेत्र में डेब्यू किया है। जबकि दगड़ी चॉल का दूसरा भाग साल 2022 में रिलीज हुआ था, जिसमें नेहा बम, नितिन बोधरे और अकुंश चौधरी ने अहम किरदार निभाया है। इस फिल्म को भी चंद्रकांत कांसे ने निर्देशित किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tabu (@tabutiful)

    अजय देवगन की आने वाली फिल्में

    वहीं, बात अगर अजय देवगन के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म थैंक गॉड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। थैंक गॉड में वो दुनिया का हिसाब किताब रखने वाले चित्रगुप्त का किरदार निभाया है। कॉमेड़ी से भरी ये फिल्म अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म राम सेतु के साथ सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर क्लैश होगी। इसके अलावा वो मैदान, चाणक्य जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।