विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hardik Pandya के भाई क्रुनाल थे Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 का हिस्सा? ये तस्वीरें देख बोलेंगे- ओ तेरी

Published: Wed, 11 Dec 2024 11:36 AM (IST)

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पैन इंडिया रिलीज फिल्म पुष्पा-2 (Pushpa 2) की रिलीज से पहले जितनी चर्चा थी ...और पढ़ें

पुष्पा 2 में क्रुनाल पांड्या को लेकर बन रहे हैं मीम/ फोटो- Instagram
पुष्पा 2 में क्रुनाल पांड्या को लेकर बन रहे हैं मीम/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. पुष्पा 2 में क्या क्रुनाल पांड्या ने किया है काम?
  2. सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं मीम
  3. बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है 'पुष्पा-2'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा 2 का इंतजार लोगों को किस कदर था, इस बात का अंदाजा आप थिएटर्स में हर दिन बढ़ रही भीड़ से ही लगा सकते हैं। घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हर दिन सॉलिड बिजनेस कर रही है। अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पाराज' के किरदार से लेकर रश्मिका मंदाना ने 'श्रीवल्ली' और फहाद फासिल के 'भंवर सिंह शेखावत' के किरदार को ऑनस्क्रीन जिस तरह से निभाया है, उसकी सराहना हर कोई कर रहा है।

मुख्य कलाकारों के अलावा 'पुष्पा-2' का एक और विलेन है, जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। वह विलेन है हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बड़े भैया क्रुनाल पांड्या। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि क्रुनाल पांड्या को उन्होंने फिल्म 'पुष्पा-2' में देखा है। क्या है ये माजरा और क्यों हो रहे हैं भारतीय क्रिकेटर, जानते हैं डिटेल्स में: 

'पुष्पा-2' के इस विलेन की वजह से चर्चा में आए क्रुनाल पांड्या 

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-2' में फहाद फासिल से लेकर जगपति बाबू तक वैसे तो कई स्टार विलेन के रूप में नजर आए, लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है 'बुग्गा रेड्डी'। इस किरदार को फिल्म में अभिनेता तारक पोनप्पा ने निभाया था। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का ये मानना है कि तारक और क्रुनाल के लुक्स काफी मिलते-जुलते हैं। 

यह भी पढ़ें: Pushpa Box Office Day 6: Aamir Khan की इस मूवी का बाल भी बांका नहीं कर पाएगा 'पुष्पा'? वर्ल्डवाइड इतनी कमाई

सोशल मीडिया पर यूजर ने तारक पोनप्पा की 'बुग्गा' के किरदार में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "पुष्पा 2 में क्रुनाल पांड्या ने क्या किरदार निभाया है"।

Photo Credit- X Account

दूसरे यूजर ने लिखा, "पुष्पा 2 में क्रुनाल पांड्या ने बहुत ही अच्छा काम किया है"। एक और यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, "हां मुझे भी ये बिल्कुल सेम ही लगा था"। दोनों के लुक्स में इतनी सिमिलैरिटी देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं। 

Photo Credit- X Account

तारक पोनप्पा ने 'पुष्पा-2' में छोटे से किरदार से लूटी वाहवाही

कन्नड़ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता तारक पोनप्पा ने पुष्पा 2 में सेंट्रल मिनिस्टर कोगतम वीरा प्रताप रेड्डी के भतीजे का किरदार अदा किया था। 'बुग्गा रेड्डी' के किरदार को काफी उद्दंड दिखाया गया है, जो अपने पिता और ताऊ के पैसों के चक्कर में काफी बिगड़ा है। काफी समय तक जेल में रहने के बाद भी वह नहीं सुधरता। 

Photo Credit- Imdb

जब वह काफी समय बाद जेल से छूटकर आता है, तो सीधा पुष्पाराज की ट्रेडिशनल पूजा में शामिल हो जाता है और उसकी भतीजी कावेरी को छेड़ता है। बुग्गा और उसके दोस्तों का पुष्पाराज का बड़ा भाई सिर मुंडवा देता है। जिसका बदला लेने के लिए बुग्गा 'कावेरी' को किडनैप कर लेता है और पुष्पा को ललकारता है। छोटे से रोल को तारक पोनप्पा ने बड़ी ही खूबसूरती से अदा किया है। 

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection Day 6: वीक डे में खूब चला 'पुष्पाराज' का सिक्का, छठे दिन टकाटक हुई कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।