Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus: पुलिस और डॉक्टर्स का शुक्रिया बोलने के लिए अक्षय कुमार ने शुरू की मुहिम, मुंबई पुलिस ने दिया जवाब

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 09 Apr 2020 07:28 PM (IST)

    Coronavirus Pandemic सेल्फ़ आइसोलेशन में जाने से लेकर विभिन्न फंड के ज़रिए आर्थिक मदद हो अक्षय खुलकर सामने आये हैं। पीएम केयर्स फंड को अक्षय कुमार ने ...और पढ़ें

    Hero Image
    Coronavirus: पुलिस और डॉक्टर्स का शुक्रिया बोलने के लिए अक्षय कुमार ने शुरू की मुहिम, मुंबई पुलिस ने दिया जवाब

    नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस कोविड 19 को लेकर देशभर में एक युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। इस युद्ध में आम नागरिक जहां घरों में बंद होकर अपना योगदान दे रहे हैं, वहीं पुलिस, निगम कर्मचारी, डॉक्टर, नर्सेज, आवश्यक वस्तुओं के सप्लायर घरों में बंद लोगों की हिफ़ाज़त के लिए अपनी सेहत जोख़िम में डाल रहे हैं। ऐसे ही लोगों को सलाम करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया में दिल से थैंक यू अभियान शुरू किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षय ने इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अक्षय बता रहे हैं कि उनकी बात मुंबई पुलिस के एक अफ़सर से हो रही थी। उनकी एक लाइन ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा, कमाल की बात है कि आप लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं और विडम्बना है कि हम लोग घर में जाने से डर रहे हैं। सड़क पर बाहर रहते हैं। इतने लोगों से मिलते हैं। कहीं कोई बीमारी अपने घर वालों को ना दे दें। इसलिए 10-10 दिन घर नहीं जाते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो ज़रूरी सेवाएं दे रहे हैं।

    इसके बाद अक्षय कहते हैं- और हम क्या कर रहे हैं। फ़िल्में देख रहे हैं। वेब सीरीज़ देख रहे हैं। कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि हम उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करें जो हमारी जान बचाने में लगे हैं।

    अक्षय लोगों से अपील करते हैं कि वो किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना नाम लिखकर शुक्रिया अदा कर सकते हैं। इसके साथ #DilSeThankYou लिखना है। 

    अक्षय कुमार के इस वीडियो पर मुंबई पुलिस ने उनका शुक्रिया अदा किया है। मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि हम यह सब इसलिए कर पाते हैं क्योंकि इस जंग में हम अकेले नहीं हैं। मुंबईकरों की बहुत बड़ी आर्मी है, जो घर से ही मदद कर रही है।

    कोरोना वायरस को लेकर शुरू से ही जागरूकता फैलाने वाले कलाकारों में शामिल हैं। सेल्फ़ आइसोलेशन में जाने से लेकर विभिन्न फंड के ज़रिए आर्थिक मदद हो, अक्षय खुलकर सामने आये हैं। पीएम केयर्स फंड को अक्षय कुमार ने 25 करोड़ का महादान दिया है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस में जुटे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को सोनू सूद ने दिया अपना 6 मंजिला होटल