Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus Lockdown: रामायण-महाभारत टेलीकास्ट के साथ सोशल मीडिया में Meme का 'दंगल', Netflix वाला तो ग़ज़ब है!

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sat, 28 Mar 2020 08:06 PM (IST)

    Coronavirus Lockdown एक यूज़र ने आमिर ख़ान की फ़िल्म दंगल के एक सीन से क्लू लेते हुए मीम बनाया जिसमें आमिर का चेहरा दूरदर्शन के लोगो से रिप्लेस कर दिया गया है।

    Coronavirus Lockdown: रामायण-महाभारत टेलीकास्ट के साथ सोशल मीडिया में Meme का 'दंगल', Netflix वाला तो ग़ज़ब है!

    नई दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus COVID 19 की रोकथाम के लिए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। लोगों का मनोरंजन करने के लिए केंद्र सरकार ने टीवी की दुनिया के ऐतिहासिक शोज़ रामायण और महाभारत का पुन: प्रसारण करने का फ़ैसला किया। शुक्रवार को इसके एलान के साथ ही सोशल मीडिया में मीम की बाढ़ आ गयी। दोनों शोज़ का प्रसारण दूरदर्शन के चैनलों पर किया जाना है, लिहाज़ा सोशल मीडिया में दूरदर्शन और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को लेकर मीम ख़ूब वायरल हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक यूज़र ने आमिर ख़ान की फ़िल्म दंगल के एक सीन से क्लू लेते हुए मीम बनाया, जिसमें आमिर का चेहरा दूरदर्शन के लोगो से रिप्लेस कर दिया गया है, जबकि विवान भाटेना के चेहरे की जगह नेटफ्लिक्स का लोगो लगा दिया गया है और नीचे लिखा है फ़िल्म के इस दृश्य में आमिर ख़ान का संवाद- दिल छोटा ना कर, तू नेशनल चैम्पियन से हारा है। इस मीम को काफ़ी पसंद किया जा रहा है और शेयर किया जा रहा है। एक अन्य मीम में एक हॉलीवुड फ़िल्म के दृश्य को इस्तेमाल किया गया है। एक पंक्ति में बैठे तीनों कलाकारों को हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स बताया गया है। इसके साथ यूज़र ने लिखा- जब तक असली गैंगस्टर नहीं आता, सभी गैंगस्टर बनते हैं। यहां दूरदर्शन को सभी का बॉस बताया गया है।

    यह भी पढे़ं: कोरोना वायरस लॉकडाउन में लौटे रामायण और महाभारत समेत 4 आइकॉनिक शो...

    एक अन्य मीम में धड़क के उस सीन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें जाह्नवी कपूर हीरो ईशान खट्टर से मिलती हैं। इस मीम का भाव यह है कि जैसे ही दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत के प्रसारण का एलान हुआ, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म खाली हो गये।  

    बता दें कि रामायण और महाभारत दोनों का प्रसारण 28 मार्च से शुरू हो चुका है। 'रामायण' डीडी नेशनल पर सुबह 9 और रात 9 बजे दिखाया जाएगा, जबकि 'महाभारत' डीडी भारती पर 12 बजे और 7 बजे आएगा।

    यह भी पढ़ें: महाभारत देख इमोशनल हुए लोग, सोशल मीडिया में साझा कीं यादों की तस्वीरें