Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cirkus Trailer Release Date: क्रिसमस पर लगेगा रोहित शेट्टी का 'सर्कस', टीजर के साथ बताया- कब आएगा ट्रेलर?

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 28 Nov 2022 12:08 PM (IST)

    Cirkus Trailer Release Date रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस एक पीरियड कॉमेडी ड्रामा है जिसकी कहानी शेक्सपियर के नाटक से प्रेरित है। इस पर गुलजार अंगूर बना चुके हैं जो अस्सी के दौर में रिलीज हुई थी। गोलमाल के बाद रोहित का एक और रीमेक है।

    Hero Image
    Ranveer Singh Starrer Rohit Shetty Comedy Film trailer. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। रोहित शेट्टी बॉलीवुड के उन चंद निर्देशकों में शामिल हैं, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी माना जाता है। उनकी फिल्में टिकट विंडो पर रिकॉर्ड कायम करती रही हैं और अब रोहित क्रिसमस पर सर्कस लेकर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह डबल रोल में दिखेंगे। फिल्म की रिलीज में एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सर्कस का प्रचार जोर पकड़ रहा है। पोस्टर-टीजर के बाद अब ट्रेलर की बारी है, जो जल्द रिलीज होने वाला है।

    रोहित ने सोशल मीडिया में एक मजेदार टीजर के साथ ट्रेलर की रिलीज डेट बतायी, जिसके मुताबिक सर्कस का ट्रेलर 2 दिसम्बर को आने वाला है, यानी फिल्म की रिलीज से ठीक 21 दिन पहले। सर्कस 23 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है। टीजर में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को शामिल किया गया है और बातचीत के अंदाज में ट्रेलर की तारख बतायी गयी है। इस टीजर से सर्कस के मिजाज का अंदाजा भी होता है। 

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के घर के बाहर पहुंचे आयुष्मान खुराना, एक्टर ने 'मन्नत' को देख मांगी ये मन्नत

    View this post on Instagram

    A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

    साठ के दौर की कहानी है सर्कस

    टीजर की शुरुआत संजय मिश्रा से होती है, जो बताते हैं कि सर्कस साठ के दशक की कहानी है। इसके बाद सभी किरदार उन दिनों को याद करते हुए इसकी तुलना आज हुए बदलावों करते हैं, जब बच्चे गूगल करने के बजाए दादा-दादी से सवाल करते थे। सोशल मीडिया नहीं था। बच्चे लोरी सुनकर सोते थे, स्टोरी देखकर नहीं। टीजर में रणवीर और वरुण शर्मा डबल रोल में हैं। उनके अलावा जैकलीन फर्नांडिज, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, मुकेश तिवारी, अश्विनी कालसेकर, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हिरजे, टीकू तलसानिया भी नजर आते हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्कस शेक्सपियर के नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स का अडेप्टेशन है, जिस पर 1982 में गुलजार ने अंगूर बनायी थी। अंगूर में संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने डबल रोल निभाये थे। सर्कस का निर्माण टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ रोहित शेट्टी ने किया है। 

    एक्शन के बाद कॉमेडी ला रहे रोहित

    रोहित की पिछली रिलीज कॉप ड्रामा सूर्यवंशी है, जो 2021 में दिवाली पर रिलीज हुई थी और काफी सफल रही थी। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म पैनडेमिक के बाद पहली बड़ी सफलता थी। फिल्म ने 195 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह ने भी कैमियो किये थे। सिम्बा के बाद रणवीर के साथ रोहित की सर्कस दूसरी फिल्म है। सिम्बा, रोहित के कॉप यूनिवर्स में दूसरी फिल्म है। 

    इस साल बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जो हाल रहा है, उसे देखते हुए सर्कस से ट्रेड को काफी उम्मीदें हैं। रोहित की फिल्में हिट होती रही हैं। ऐसे में सर्कस को लेकर भी कयास लगाये जा रहे हैं कि फिल्म सफलता के नये कीर्तिमान रच सकती है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म अवतार- द वे ऑफ वाटर से होगी, जो एक हफ्ता पहले 16 दिसम्बर को सिनेमाघरों में उतरेगी।

    यह भी पढ़ें: Asha Parekh: महिलाओं के फैशन पर भड़कीं आशा पारेख, कहा- मोटी होकर शादियों में वेस्टर्न कपड़े पहनती हैं