Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cirkus New poster: रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का नया पोस्टर रिलीज, दिखा अभिनेता का अतरंगी अवतार

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 26 Nov 2022 05:34 PM (IST)

    Cirkus New poster रणवीर सिंह की आगामी फिल्म सर्कस का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस पोस्टर में अभिनेता अतरंगी अवतार में दिख रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

    Hero Image
    Cirkus New poster: Ranveer Singh upcoming film Cirkus new poster released.

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह, पूजा हेगडे और जैकलीन फर्नांडिस अभिनीत फिल्म सर्कस अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट पास आते ही निर्माताओं ने अपनी फिल्म के पोस्टर और वीडियो शेयर कर प्रमोशन शुरू कर दिया है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब शनिवार को मेकर्स ने अपनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म के रणवीर सिंह का नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें वो दो अलग-अलग लुक में दिख रहे हैं। जहां वो एक तरफ में फटे हाल दिख रहे हैं तो दूसरी ओर एक दम डिसेंट अंदाज में दिख रहे हैं।

    बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगडे और जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं। उनके अलावा फिल्म में वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे।

    Cirkus

    जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

    बताया जा रहा है कि मेकर्स अपनी फिल्म की ओर फैंस का ध्यान खींचने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माता अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

    रीमेक फिल्म का रीमेक है सर्कस

    रणवीर सिंह की ये फिल्म सर्कस' 1982 में आई फिल्म संजीव कुमार की फिल्म 'अंगूर' का रीमेक है। जबकि 'अंगूर' 1968 में आई फिल्म 'दो दूनी चार' का रीमेक थी। दो दूनी चार, एक बंगाली फिल्म 'भ्रांति विलास' का रीमेक थी, जबकि बंगाली भाषा में आई इस फिल्म की कहानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर के 1869 के प्ले पर आधारित थी और विद्यासागर ने प्ले की कहानी विलियम शेक्सपीयर के 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' से ली थी।    

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी आएंगे नजर

    बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस के अलावा करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं।

    इस फिल्म में वो एक अमीर परिवार के इकलौते लड़के की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जबकि आलिया भट्ट एक मध्यमवर्गीय परिवार की लड़की की भूमिका में नजर आने वाली हैं। रणवीर और आलिया अभिनीत ये फिल्म अगले साल 28 अप्रैल के महीने में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Swara Bhaskar Supports Richa Chadha: गलवान ट्वीट विवाद के बीच स्वरा भास्कर ने ऋचा चड्ढा का किया समर्थन