Move to Jagran APP

Cirkus Current Laga Reactions: दीपिका पादुकोण के लटको-झटको से ऑडियंस को लगा करंट? मिले ऐसे रिएक्शन

Cirkus Current Laga Reactions दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 83 के बाद एक बार फिर से स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। दीपिका रोहित शेट्टी की क्रिसमस रिलीज फिल्म सर्कस में एक स्पेशल गाना कर रही हैं। उनका गाना करंट लगा रे हाल ही में रिलीज हुआ है।

By Tanya AroraEdited By: Published: Thu, 08 Dec 2022 04:25 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 04:25 PM (IST)
Cirkus Current Laga Reactions: दीपिका पादुकोण के लटको-झटको से ऑडियंस को लगा करंट? मिले ऐसे रिएक्शन
cirkus current laga re song deepika padukone and ranveer singh chemistry fire on social media. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Current Laga Re Twitter Reaction: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' का पहला गाना आउट हो चुका है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का 3 मिनट 38 सेकंड का एक ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसमें दीपिका पादुकोण की झलक देखकर फैंस क्रेजी हो गए थे और अब रोहित शेट्टी की क्रिसमस रिलीज फिल्म का टाइटल ट्रैक 'करंट लगा रे' आउट हो चुका है। इस टाइटल ट्रैक के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी दीपिका पादुकोण के लटकों-झटकों को देखकर खुशी से झूम उठे हैं और उनके डांस स्टेप्स से लेकर उनके अटायर और एक्सप्रेशन तक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

loksabha election banner

दीपिका पादुकोण के लटको-झटको पर फिदा हुए लोग

दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय से संजीदा किस्म के किरदार कर रही थीं, लेकिन अब एक बार फिर से उन्हें स्क्रीन पर गाने में मस्ती करते हुए देखकर फैंस के चेहरे पर एक बड़ी सी खुशी आ गई है। सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी द्वारा दीपिका-रणवीर पर फिल्माए गए इस गाने पर लोग प्यार बरसाने से बिलकुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं और 2 घंटे पहले रिलीज हुए इस करंट के झटके देने वाले गाने को अब तक 5 लाख 11 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं और लोग एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बिना किसी शक के दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार हैं। उनका स्क्रीन प्रेजेंस और औरा कमाल का है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे फिल्म के बारे में तो नहीं पता, लेकिन इस गाने ने दर्शकों को क्रेजी कर दिया है। दीपिका और रणवीर की केमिस्ट्री शानदार है'।

दीपिका ने गाने में रणबीर की एनर्जी को किया बीट

जहां किसी भी मौके पर रणवीर सिंह की एनर्जी दीपिका पादुकोण से हाई होती है, तो वही इस गाने में दीपिका की एनर्जी के सामने रणवीर सिंह भी फीके पड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दोनों की गाने में शानदार केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। एक अन्य यूजर ने दोनों की केमिस्ट्री देखते हुए कहा, 'दीपिका और रणवीर जब साथ में आते हैं तो स्क्रीन पर एक एनर्जी आ जाती है। दोनों इस गाने में रॉक सॉलिड लग रहे हैं। ये गाना बिजली के करंट की तरह है, इसकी सभी बीट ब्लास्ट करने वाली हैं'। हाल ही में इस गाने का प्रमोशन भी हुआ, जिसमें दीपिका-रणवीर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। दीपिका ने मंच पर रणवीर को किस किया।

23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी सर्कस

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सर्कस 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा संजय मिश्रा, जॉनी लीवर जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Cirkus Song: रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का सॉन्ग करंट लगा रे रिलीज, दीपिका के एनर्जेटिक डांस ने जीता दिल

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone In Singham 3: सिंघम 3 में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, निभाएंगी पुलिस अफसर की भूमिका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.