यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cirkus Song: रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का सॉन्ग करंट लगा रे रिलीज, दीपिका के एनर्जेटिक डांस ने जीता दिल
Cirkus Song रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म सर्कस क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Cirkus Song: रणवीर सिंह, पूजा हेगडे और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म सर्कस का सॉन्ग करंट लगा रिलीज हो चुका है। अब गुरुवार को फिल्म का स्पेशल सॉन्ग करंट लगा रिलीज कर दिया है, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण धमाकेदार डांस करते हुए दिखाई देंगे।
साढ़े तीन मिनट के इस गाने में दीपिका पादुकोण गुलाबी और हरे कलर की ड्रेस में एथनिक लुक में नजर आ रही है, जबकि रणवीर सिंह ऑल ब्लैक लुक में दिख रहे हैं। करंट लगा रे में दीपिका और रणवीर कदम से कदम मिलकर रोमांचक डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं।
इस धमाकेदार गाने की शुरुआत में साउथ इंडिया टच देखने को मिल रहा है, जोकि दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। कुमारा द्वारा लिखे इस गाने को नक्श अजीज, ध्वनि भानुशाली, लिजो जॉर्ज और जोनिता गांधी ने अपनी बेहतरीन आवाज से बुना है। जबकि इस एनर्जेटिक सॉन्ग को लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस के कंपोज किया है।
यह देखें सॉन्ग वीडियो
डबल किरदार में दिखेंगे रणवीर
बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगडे और जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं। उनके अलावा फिल्म में वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
रीमेक है रणवीर सिंह की ये फिल्म
सर्कस' 1982 में आई फिल्म संजीव कुमार की फिल्म 'अंगूर' का रीमेक है। जबकि 'अंगूर' 1968 में आई फिल्म 'दो दूनी चार' का रीमेक थी। दो दूनी चार, एक बंगाली फिल्म 'भ्रांति विलास' का रीमेक थी, जबकि बंगाली भाषा में आई इस फिल्म की कहानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर के 1869 के प्ले पर आधारित थी और विद्यासागर ने प्ले की कहानी विलियम शेक्सपीयर के 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' से ली थी।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे रणवीर सिंह
वहीं, बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो सर्कस के अलावा करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में वो एक अमीर परिवार के इकलौते लड़के की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जबकि आलिया भट्ट एक मध्यमवर्गीय परिवार की लड़की की भूमिका में नजर आने वाली हैं। रणवीर और आलिया अभिनीत ये फिल्म अगले साल 28 अप्रैल के महीने में रिलीज होगी।
