Christmas 2024: Bipasha Basu से लेकर मानुषी छिल्लर तक Celebs ने इस तरह मनाया क्रिसमस, देखिए खूबसूरत Photos
इस समय पूरे देश में क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां इसमें पीछे रहने वाले? कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने घर में बड़े-बड़े क्रिसमस ट्री लगाए हुए हैं। भूमि पेडनेकर नेहा धूपिया से लेकर मानुषी छिल्लर तक सभी सेलेब्स ने सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कीं। अभी ये पूरा हफ्ता सेलिब्रेशन और पार्टीज का ही रहने वाला है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिसमस 2024 आ गया है और लगभग सभी सेलेब्स के घर जश्न, खुशियां और दावत का माहौल है। फेस्टिव सीजन होता ही ऐसा है जो ढेर सारी खुशियां लेकर आए। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स के घर भी सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है।
सभी इस समय दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ मिलकर इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। सभी अपने घरों में बड़े बड़े क्रिसमस ट्री को बेल्स, फेयरी लाइट्स और गिफ्ट्स से सजाते हैं। भूमि पेडनेकर से लेकर बिपाशा बसु तक कई सितारे इस मस्ती में गुम नजर आए। आइए जानते हैं कैसा रहा बॉलीवुड का क्रिसमस सेलीब्रेशन।
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर इस खास मौके पर अपने बड़े से क्रिसमस ट्री के साथ पोज करते हुए नजर आईं। इस दौरान भूमि रेड कलर की शर्ट और पायजामा पहने हुए अपने कैजुअल लुक को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर ये सारी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी क्रिसमस'।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Christmas 2024: Raha ने तोतली आवाज में Paps को कहा 'Hi Merry', आखिरी में फ्लाइंस Kiss ने जीता फैंस का दिल
तारा सुतारिया
एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। तस्वीरों में तारा ने व्हाइट कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है। एक फोटो में उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है जिसमें उन्होंने पर्ल की माला डाल रखी है। इस ड्रेस में तारा काफी खूबसूरत लग रही हैं। ये पूरा फैमिली डिनर था।
View this post on Instagram
बिपाशा बसु
बिपासा बसु ने ये क्रिसमस अपनी बेटी देवी और पति करण के साथ मनाया। फोटोज में बिपाशा रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं जबकि करण ने ब्लैक कलर की टी शर्ट और रेड कलर का पैजामा पहना हुआ है। वहीं मरून कलर की फ्रॉक में देवी बहुत ही क्यूट लगीं। इन तस्वीरों में उनके दोस्त भी नजर आए।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा
वहीं ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनस और परिवार के साथ त्योहार सेलिब्रेट किया है।
डायना पेंटी
डायना पेंटी अपने घर में खूबसूरत डेकोरेशन के बीच फेस्टिवल मनाते नजर आईं। उनके साथ उनका डॉगी भी नजर आया।
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं Christmas के लिए नहीं लिखा गया था Jingle bells सॉन्ग, इसका टाइटल भी था कुछ और
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।