Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फराह खान का पैर टूटा, तीन हफ़्ते व्हीलचेयर पर रहेंगी

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Wed, 02 May 2018 01:54 PM (IST)

    सोनम की शादी को मात्र 6 दिन रह गए हैं। ऐसे में फराह खान का चोटिल होना यह प्रश्न चिन्ह लगाता है कि क्या सोनम कपूर की संगीत को फराह खान कोरियोग्राफ कर प ...और पढ़ें

    Hero Image
    फराह खान का पैर टूटा, तीन हफ़्ते व्हीलचेयर पर रहेंगी

    रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान का पैर फ्रैक्चर हो गया है और उन्हें अब 3 हफ्ते तक व्हीलचेयर पर रहना होगा। फराह को इसी महीने होने वाली सोनम कपूर की शादी से पहले उनका लेडीज़ संगीत कोरियोग्राफ करना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बात की जानकारी फराह खान ने उनके सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। जिसमें उन्होंने एक व्हीलचेयर की फोटो साझा की है और इस बारे में जानकारी दी है कि अगले 3 हफ्तों तक वह व्हीलचेयर ही इनकी साथी रहेगी। जिससे यह स्पष्ट होता है कि फराह खान के पैर में किसी कारणवश चोट आ गई है और डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह अगले 3 हफ्तों तक व्हीलचेयर का ही उपयोग करें। गौरतलब है कि फराह खान बॉलीवुड की नामी कोरियोग्राफर और निर्देशिका है साथ ही वह बहुत ही जिंदादिल व्यक्ति भी है। सोनम कपूर की माँ सुनीता कपूर ने फराह खान से आग्रह किया था कि वह सोनम कपूर के संगीत के समय लोगों को डांस कोरियोग्राफर करें। जिसके चलते उन्होंने यह माना और सोनम कपूर की शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने ऐसा करना चाहा लेकिन अब जबकि शादी को मात्र 6 दिन रह गए हैं। ऐसे में फराह खान का चोटिल होना यह प्रश्न चिन्ह लगाता है कि क्या सोनम कपूर की संगीत को फराह खान कोरियोग्राफ कर पाएंगी?

     

    वैसे सूत्रों की माने तो इस समय संगीत में डांस होने वाला है, परिवार ने उसकी रिहर्सल शुरू कर दी है। बताते हैं कि सोनम कपूर की शादी की तैयारी जोर-शोर से शुरु हो चुकी है। इतना ही नहीं कार्ड छपने शुरू हो चुके हैं। वही गहने और कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। घर में सजावट भी कर दी गई है। हाल ही में कपूर और आहूजा फैमिली की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि, कपूर और आहूजा परिवार यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि हम सोनम और आनंद की शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। वेडिंग मुंबई में 8 मई को होगी। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी को बरकरार रखें। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए घन्यवाद।

    यह भी पढ़ें: इस तारीख को होगी सोनम की शादी, कपूर परिवार ने किया कन्फर्म