Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस तारीख को होगी सोनम की शादी, कपूर परिवार ने किया कन्फर्म

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Wed, 02 May 2018 12:18 PM (IST)

    सोनम कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    इस तारीख को होगी सोनम की शादी, कपूर परिवार ने किया कन्फर्म

    मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर अपने करीबी दोस्त आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी। इस बात की पुष्टी सोनम और आनंद के परिवारों ने की है। 

    बताते हैं कि सोनम कपूर की शादी की तैयारी जोर-शोर से शुरु हो चुकी है। इतना ही नहीं कार्ड छपने शुरू हो चुके हैं। वही गहने और कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। घर में सजावट भी कर दी गई है। हाल ही में कपूर और आहूजा फैमिली की तरफ से अॉफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि, कपूर और आहूजा परिवार यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि हम सोनम और आनंद की शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। वेडिंग मुंबई में 8 मई को होगी। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी को बरकरार रखें। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए घन्यवाद।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि, पिछले दिनों मुंबई में हुए एक इवेंट में आये सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने कहा था कि सोनम कपूर के शादी से जुड़ी किसी भी बात को मीडिया से नहीं छिपाया जायेगा। उन्होंने कहा था कि जब सही समय आएगा वह इस प्रश्न का उत्तर देंगे। और लगता है कि अब यह सही समय आ गया है। 

    यह भी पढ़ें: Avengers: शानदार...जबरदस्त...ज़िंदाबाद, 100 करोड़ पार

    यह भी पढ़ें: मन्ना डे का बर्थडे: पहेली सी ज़िंदगी में सुरों का सागर बहा कर बस मोह लिया रे

    फिल्मों की बात करें तो सोनम कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की अहम भूमिका है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने मिलकर किया हैl  निर्देशन शशांक घोष ने किया है।