Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाइनीज एक्टर की इमारत से गिरने पर हुई मौत, 37 की उम्र में Alan Yu Menglong ने दुनिया को कहा अलविदा

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 02:32 PM (IST)

    Chinese singer actor Alan Yu Menglong हिट फंतासी रोमांस इटरनल लव एक्टर एलन यू मेंगलोंग की एक इमारत से गिरने की वजह से मौत हो गई। इस खबर से उनके फैंस और फॉलोअर्स को काफी झटका लगा है क्योंकि वे एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ कमाल के सिंगर और म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर भी थे। वे सिर्फ 37 साल के थे।

    Hero Image
    चायनीज सिंगर एक्टर Alan Yu Menglong की मौत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चीनी एक्टर, सिंगर और म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर एलन यू मेंगलोंग का गुरुवार (11 सितंबर) को एक इमारत से गिरकर निधन हो गया। वह 37 वर्ष के थे। उनकी मैनेजमेंट टीम ने वीबो पर एक बयान के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की, जिसमें बताया गया कि उनकी इमारत से गिरकर मृत्यु हुई है।                         

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एशिया वन के अनुसार, पोस्ट में लिखा था, 'असहनीय दुख के साथ, हम सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय मेंगलोंग की 11 सितंबर को गिरकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने किसी भी आपराधिक घटना से इनकार किया है। हम आशा करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनकी फैमिली स्वस्थ रहे।            

    यह भी पढ़ें- ‘रेस एक्रॉस द वर्ल्ड’ फेम Sam Gardiner का सड़क हादसे में निधन, 24 साल की उम्र में गई जान

    कौन थे एलन यू मेंगलोंग ?

    1988 में उरुमकी, झिंजियांग में जन्मे यू ने 2013 में चीनी सिंगर कॉम्पिटिशन सुपर बॉय में भाग लेकर अपने करियर की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने बतौर एक्टर वेब ड्रामा 'गो प्रिंसेस गो' में अपनी भूमिका से उन्हें लोकप्रियता मिली, जो एक सांस्कृतिक घटना बन गई। बाद में यू हिट फंतासी रोमांस इटरनल लव में दिखाई दिए, जहां उन्होंने बाई कियान के भाई का रोल निभाया । उन्होंने द मून ब्राइटन्स फॉर यू में लिन फैंग जैसे बेहतरीन रोल के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाया। एक्टिंग के अलावा यू ने म्यूजिक वीडियो निर्देशक के रूप में भी काम किया।

    यू बहुत कम उम्र में दुनिया से अलविदा कह दिया हालांकि इतनी कम्र उम्र में भी उन्होंने अपने काम से खूब लोकप्रियता हासिल की और इसीलिए उनके फैंस और फॉलोअर्स उनके निधन की खबर से काफी दुखी हुए। उनके निधन की घोषणा के बाद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्रद्धांजलि संदेशों से भर गए। वीबो पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा, फैंस और कई मशहूर हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।

    एक फैन ने लिखा , 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। यह दुखद है और अचानक हुआ। उनकी कमी खलेगी'। एक अन्य ने लिखा, 'मैं उन्हें बाई कियान के भाई के रूप में हमेशा याद रखूंगा'। पुलिस ने इस घटना में किसी भी आपराधिक षड़यंक्ष से इनकार किया है।

    यह भी पढ़ें- डिमेंशिया में पति से अलग रहने पर ट्रोल हुईं Emma Hemming , अब दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- राय देना आसान..