Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Charlie Chaplin की द ग्रेट डिक्‍टेटर फिल्‍म ने दुनिया भर में मचाया था तहलका, यह रहीं सबसे चर्चित फिल्‍में

    By Rizwan MohammadEdited By:
    Updated: Tue, 16 Apr 2019 05:01 PM (IST)

    Charlie Chaplin ने कई बेहद लोकप्रिय फिल्‍मों से दुनिया भर के लोगों का दिल जीता। द ग्रेट डिक्‍टेटर फिल्‍म के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता और पटकथा लेखक का पुरस्‍कार मिला।

    Charlie Chaplin की द ग्रेट डिक्‍टेटर फिल्‍म ने दुनिया भर में मचाया था तहलका, यह रहीं सबसे चर्चित फिल्‍में

    नई दिल्‍ली, जेएनएन। हॉलीवुड के सुपरस्‍टार चार्ली चैपलिन को उनकी 130वीं बर्थ एनिवर्सरी पर पूरा विश्‍व याद कर रहा है। मंगलवार यानी 16 अप्रैल को चार्ली चैपलिन को पूरी दुनिया से लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। चार्ली ने अपनी बेहतरीन फिल्‍मों से लोगों को खूब हंसाया और अपने अभिनय के दम पर ऑस्‍कर समेत कई पुरस्‍कार भी जीते। आज हम बात आपको चार्ली चैपलिन की चर्चित फिल्‍मों के बारे में बताएंगे। 

    Charlie Chaplin पहले अभिनेता जिन्‍हें टाइम पत्रिका ने कवर पेज पर छापा, आज है 130वीं बर्थ एनीवर्सरी

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द ग्रेट डिक्‍टेटर: इस फिल्‍म में चार्ली चैपलिन ने एडोल्‍फ हिटलर को मौजीले अंदाज में पेश किया था। यह फिल्‍म 1940 में सिनेमाघरों में आई। फिल्‍म के कथानक को लेकर चार्ली को आलोचना और समर्थन दोनों मिला।

    द किड : 1921 में रिलीज की गई यह फिल्‍म चार्ली के शुरुआती करियर सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में गिनी जाती है। इसमें चार्ली का कैरेक्‍टर एक बच्‍चे की पर‍वरिश करने की कहानी को परोसा गया है। फिल्‍म रिलीज होते ही लोगों की चर्चाओं में शुमार हो गई थी।

    मॉडर्न टाइम: 1936 में इस फिल्‍म को रिलीज किया गया था। रिलीज होते यह फिल्‍म लोगों के दिलों में घर कर गई थी। इसकी कहानी एक कारखाने के कर्मचारी पर केंद्रित है। जिसे उसके व्‍यवहार के चलते बाहर कर दिया जाता है। इसके बाद वह अनाथ और बेघर जवान लड़की से मिलता है। दोनों के बीच पनप रहे प्‍यार और संघर्ष को इस फिल्‍म में बेहद खूबसूरती के साथ पिरोया गया है।

    इमेज: मॉडर्न टाइम फिल्‍म का दृश्‍य 

    द इमीग्रेंट: 1917 में रिलीज हुई इस फिल्‍म को चार्ली चैपलिन की बेहतरीन फिल्‍मों में गिना जाता है। फिल्म में चार्ली चैपलिन के कैरेक्‍टर को एक आप्रवासी के तौर पर दिखाया गया है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में आ रहा है। उस पर अटलांटिक महासागर में यात्रा के दौरान चोरी करने का आरोप लगा है। अमेरिका यात्रा के दौरान उसे रास्‍ते में युवती मिलती है, जिसके प्‍यार में वह डूब जाता है। यह एक मूक रोमांटिक कॉमेडी फिल्‍म है। इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा चार्ली ने 1917 में ही फिल्‍म द एडवेंचर और ईजी स्‍ट्रीट में भी काम किया था। इन फिल्‍मों के जरिए चार्ली को पहचान हासिल हुई थी।

    चैप्लिन: इस फिल्‍म को चार्ली के जीवन से जुड़ा बताया जाता है। यह फिल्‍म 1992 में रिलीज हुई और खूब चर्चाओं में भी रही।