विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

37 साल पहले Sridevi ने खुद गाया था अपना कल्ट गाना, Radio पर बार-बार बजता था गीत; बिनाका गीतमाला में मारी थी बाजी

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:11 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 25 Nov 2026 09:32 PM (GMT+05:30)

Sridevi पर कई फिल्मी गीत बने हैं, लेकिन 37 साल पहले उन्होंने अपने एक कल्ट गाने को खुद ही आवाज दी थी। उनका ये गाना चार्टबस्टर बन गया था।

श्रीदेवी ने 37 साल पहले गाया था खुद का गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

श्रीदेवी ने 37 साल पहले गाया था खुद का गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. श्रीदेवी ने खुद गाया था बॉलीवुड का हिट गाना

  2. जॉली मुखर्जी संग दी थी गाने को आवाज

  3. बिनाका गीतमाला की लिस्ट में शामिल था गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि श्रीदेवी (Sridevi) एक उम्दा अदाकारा थीं। मगर क्या आपको पता है कि उन्होंने अपनी आवाज का भी जादू चलाया है? श्रीदेवी का एक गाना पिछले 37 सालों से लोग गुनगुना रहे हैं। यह गाना इतना पॉपुलर हो गया कि उन्हें एक नया नाम ही मिल गया।

37 साल पहले श्रीदेवी ने फिल्म चांदनी (Chandni) में काम किया था। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म में श्रीदेवी के अलावा ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), विनोद खन्ना, वहीदा रहमान जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट हुए थे। 

श्रीदेवी का गाया हुआ गाना

'मेरे हाथों में नौं नौं चूड़ियां' से लेकर 'आ मेरी जान' तक गानों को लता मंगेशकर से लेकर आशा भोसले (Asha Bhosle) तक सिंगर्स ने गाया था। मगर क्या आपको पता है कि इसी फिल्म का एक गाना श्रीदेवी की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था। यह गाना था 'चांदनी ओ मेरी चांदनी' (Chandni O Meri Chandni Song)। इस गाने में श्रीदेवी न केवल ऋषि कपूर के साथ रोमांस कर रही थी, बल्कि खुद गा भी रही थीं।

sridevi

आनंद बक्शी के गीत में गूंजी श्रीदेवी की आवाज

श्रीदेवी ने यह गाना जॉली मुखर्जी (Jolly Mukherjee) के साथ गाया था। इस गाने में श्रीदेवी की आवाज हर ओर छा गई थी। आज भी एक्ट्रेस को चांदनी के नाम से भी याद किया जाता है। जिस गाने को श्रीदेवी ने गाया था, उसे आनंद बक्शी (Anand Bakshi) ने लिखा था। वहीं, शिव-हरि ने गाने का संगीत तैयार किया था। चार दशक होने जा रहे हैं और आज भी इस गाने को लोग खूब सुनते हैं।

 

बिनाका गीतमाला की लिस्ट में था शुमार

इस गाने की पॉपुलैरिटी 80s और 90s में भी खूब थी। यह रेडियो पर खूब पसंद किया जाने वाला गाना बन गया था। यहां तक कि यह गाना 1989 में बिनाका गीतमाला (रेडियो प्रोग्राम) की लिस्ट में 12वें पायदान पर था। आज भी यह गाना बॉलीवुड के कल्ट क्लासिक गानों में शुमार है।

यह भी पढ़ें- कश्मीर की संस्कृति से जुड़ा है Preity Zinta का कल्ट गाना, राहत इंदौरी के गीत को 3 सिंगर्स ने बनाया अमर

यह भी पढ़ें- राजस्थानी रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप... Ameesha Patel ने लगाया मरुधरा का तड़का, सुखविंदर सिंह की आवाज ने बांधा समां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।