गोविंदा संग Sridevi करती थीं शूटिंग, मेकअप रूम में घंटों बैठे रहते थे मिथुन; सालों बाद किसने खोला रिश्ते का राज?
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में अब भी गूंजते हैं। हाल ही में सिनेमेटोग्राफर लॉरेंस डिसूजा ने 'गैर कानूनी' फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया।

सेट पर घंटों श्रीदेवी का इंतजार करते थे मिथुन चक्रवर्ती/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
लॉरेंस डिसूजा ने श्रीदेवी-मिथुन के रिश्ते का खोला राज
घंटों श्रीदेवी के मेकअप रूम में बैठे रहते थे मिथुन चक्रवर्ती
शूटिंग के बीच में ही एक्ट्रेस को फोन मिला देते थे मिथुन दा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड जितनी अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता था, उतनी ही कहानियां पर्दे के पीछे बुनी जाती थीं। बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी ही एक अफवाह मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर भी थी।
हाल ही सिनेमैटोग्राफर लॉरेंस डिसूजा ने साल 1989 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'गैर कानूनी' के प्रोडक्शन के दौरान श्रीदेवी (Sridevi) और मिथुन चक्रवर्ती के बीच के रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि 'डिस्को डांसर' एक्टर मिथुन चक्रवर्ती उनकी फिल्म का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वह सेट पर अक्सर आया जाया करते थे।
श्रीदेवी के मेकअप रूम में इंतजार करते थे मिथुन चक्रवर्ती
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए लॉरेंस डिसूजा ने थ्रोबैक टाइम को याद करते हुए बताया कि 'गैर कानूनी' की शूटिंग के दौरान मिथुन चक्रवर्ती या तो पैकअप टाइम के आसपास या फिर शूटिंग के दौरान सेट पर आया जाया करते थे। उन्होंने दोनों के कथित रिश्ते पर बात करते हुए सिनेमेटोग्राफर ने ये भी बताया कि उस समय पर मिथुन चक्रवर्ती की शादी योगिता बाली से हुई थी।
लॉरेंस डिसूजा ने कहा, "ये बात सब लोग जानते हैं कि उस वक्त मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी रिलेशनशिप में थे। उनकी उस समय योगिता बाली से शादी हुई थी। मैंने सेट पर बस यही देखा कि मिथुन दा आते थे और उनके (Sridevi) के मेकअप रूम में काफी इंतजार करते थे।"

शूटिंग के बीच में मिथुन चक्रवर्ती करते थे फोन
लॉरेंस डिसूजा ने 'गैर कानूनी' के सेट पर श्रीदेवी का बर्ताव कैसा था, इस बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "वह स्वभाव की बहुत अच्छी थीं और अपने आप में ही रहती थीं। मुझे याद है कि मिथुन दा उन्हें शूटिंग के बीच में फोन किया करते थे। वह फोन लेने के लिए जाती और फिर अपना सीन शूट करने के लिए लौट आतीं। जब भी फोन आता था, तो वह उसे रिसीव करती थीं।" दोनों का एक-दूसरे के साथ काफी नाम जुड़ा, लेकिन कभी भी खुलकर उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

आपको बता दें कि गैर कानूनी का निर्देशन प्रयाग राज ने किया था। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ गोविंदा, शशि कपूर, किमी काटकर, रंजीत, कादर खान, तेज सापरु, अरुणा ईरानी, सत्येन कप्पू, विजु खोटे जैसे सितारे अहम भूमिका में थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।