विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थानी रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप... Ameesha Patel ने लगाया मरुधरा का तड़का, सुखविंदर सिंह की आवाज ने बांधा समां

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:39 PM (IST)

अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की एक फ्लॉप फिल्म में एक सुपरहिट गाना बना जो राजस्थानी कल्चर को बहुत ही खूबसूरत तरीके से पेश करता है। 

अमीषा पटेल का राजस्थानी गीत। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

अमीषा पटेल का राजस्थानी गीत। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. अमीषा पटेल की फ्लॉप फिल्म का था हिट गाना

  2. राजस्थानी गीत 20 साल से है कल्ट क्लासिक

  3. सुखविंदर सिंह की बुलंद आवाज ने बनाया अमर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति, पारंपरिक संगीत और लोककलाओं को दशकों से सिनेमा के जरिए दिखाया जा रहा है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) समेत कई फिल्मी सितारे राजस्थानी रंग में रंग चुके हैं। इसमें अमीषा पटेल (Ameesha Patel) भी शामिल हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर 20 साल पहले एक राजस्थानी गाना फिल्माया गया था जिसमें उन्होंने अपने डांस से मरुधरा (राजस्थान को दिया गया सम्मानजनक नाम) को खूबसूरती से पेश किया था। उनका ये गाना आज भी कल्ट क्लासिक बॉलीवुड सॉन्ग्स में गिना जाता है। खास बात यह है कि यह गीत उस समय बजता है, जब फिल्म में बड़ा टर्निंग प्वॉइन्ट आता है।

फ्लॉप फिल्म का हिट गाना

अमीषा पटेल का ये गीत 2006 में उस फ्लॉप फिल्म का है जो ऑडियंस को सिनेमाघरों में भले ही खींच न पाई हो, लेकिन इसके गाने टीवी पर लूप पर बजाए जाते थे। यह फिल्म है 'हमको तुमसे प्यार है' (Humko Tumse Pyaar Hai)। अमीषा पटेल, बॉबी देओल और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी फिल्म के सभी गाने हिट हुए थे। 

Ameesha Patel

अमीषा पटेल 

एक गाना 'ढोला आयो रे' (Dhola Aayo Re) राजस्थानी लोक संस्कृति से प्रेरित था। इस गाने में लोकनृत्य भी दिखाया गया है जिस पर अमीषा पटेल थिरकती हैं। गाने की जान सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) और सपना अवस्थी रहे। सुखविंदर की बुलंद आवाज ने गीत को इतनी एनर्जी के साथ गाया है कि कल्ट बन गया।

इस गीत के बोल देव कोहली (Dev Kohli) ने लिखे हैं, जबकि संगीत आनंद राज आनंद ने तैयार किया है। 20 साल से यह गाना यूट्यूब पर खूब सुना गया है। इसे यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज मिले हैं। 

 

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो 'हमको तुमसे प्यार है' की कहानी एक नेत्रहीन लड़की राधा (अमीषा) की है। वह अपने प्रेमी (अर्जुन) को उसी दिन खो देती है, जिस दिन उसकी आंखो की रोशनी आती है। इसके बाद उसे एक शख्स (बॉबी) से शादी का प्रस्ताव मिलता है और वह उसे स्वीकार कर लेती है। शादी के फंक्शन के बीच राधा का पूर्व प्रेमी लौट आता है। बंटी शर्मा और विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं हो पाई थी।

यह भी पढ़ें- समय की चुकाई भारी कीमत, 44 साल पहले Kishore Kumar से छिना था मिथुन दा का कल्ट गीत; बदला था बप्पी दा का नसीब

यह भी पढ़ें- दिल डूबे या सिर चकराये... Johnny Walker का गाना सुन भूल जाएंगे 'चम्पी', रफी साहब की आवाज करती है जादू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।