Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चक दे इंडिया' से लेकर 'मिशन मंगल' तक, इन देशभक्ति वाली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्डतोड़ कमाई

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 01:47 PM (IST)

    बॉलीवुड की काफी फिल्में देशभक्ति की थीम (Bollywood Patriotic Themes Movie) पर आधारित है। कुछ की कहानियों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह कायम की। वहीं इनमें से कुछ को बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता मिली है। इसमें आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे सितारों की फिल्मों का नाम शामिल है। आइए इन मूवीज का लाइफटाइम कलेक्शन जान लेते हैं।

    Hero Image
    देशभक्ति की कहानी पर आधारित फिल्में (Photo Credit- IMDB)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की अच्छी कहानी आधारित फिल्मों को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे भी ऐसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, जो देश के प्रति प्रेम की भावना को बढ़ाने का काम करती है। खास बात है कि देशभक्ति का जज्बा जगाने वाली इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। आइए, 76वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर आपके साथ कुछ बेहतरीन कलेक्शन करने वाली फिल्मों का कलेक्शन शेयर करते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चक दे इंडिया

    शाह रुख खान के करियर की सफल फिल्मों में चक दे इंडिया (Chak De India) का नाम भी शामिल किया जाता है। इसमें उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। 2007 में रिलीज हुई इस स्पोर्ट्स आधारित मूवी को सिनेमा लवर्स ने पसंद किया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, किंग खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में नेट 66.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

    दंगल फिल्म 

    नितेश तिवारी की निर्देशित फिल्म दंगल (Dangal Movie) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह मूवी भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट की कहानी पर आधारित है। इसमें आमिर खान को कोच महावीर सिंह फोगाट की भूमिका में देखा गया। फैंस को अभिनेता का हरियाणवी अंदाज काफी पसंद आया और इसके कुछ सीन्स ने लोगों को इमोशनल भी किया। दंगल के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी है कि यह सात साल तक भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है, लेकिन साल 2023 में पठान फिल्म ने इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में नेट 387.38 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, यह दुनिया में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय मूवी है।

    ये भी पढ़ें- Republic Day 2025: देशभक्ति की भावना को दोगुना कर देंगे ये गाने, गणतंत्र दिवस पर जरूर सुने ये प्लेलिस्ट

    मिशन मंगल

    अक्षय कुमार स्टारर मिशन मंगल (Mission Mangal) फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों के जीवन पर आधारित है। इसमें अक्षय के अलावा विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा और तापसी पन्नू को अहम भूमिकाओं में देखा गया। कमाई के मोर्चे पर फिल्म ने भारत में 192.75 करोड़ का कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

    Photo Credit- Jagran

    बॉर्डर फिल्म 

    देशभक्ति की पॉपुलर फिल्मों में बॉर्डर (Border Movie) का नाम जरूर शामिल किया जाता है। यह मूवी साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जो भारतीय सैनिकों की बहादुरी को दर्शाती है। इसमें सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों ने काम किया है। साल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर ने 39.46 करोड़ की नेट कमाई भारत में की। इसके साथ यह बॉक्स ऑफिस पर ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

    Photo Credit- Jagran

    भाग मिल्खा भाग

    भाग मिल्खा भाग फिल्म में अभिनय के लिए फरहान अख्तर को खूब तारीफ मिली। इसमें उन्होंने भारत के दिवंगत एथलीट मिल्खा सिंह के किरदार को निभाया। बता दें कि मूवी में उनके जीवन की कहानी को दिखाया गया है, जिसे दर्शकों ने पसंद किया। सिनेमाघरों के अलावा टीवी पर भी लोगों ने इस मूवी को काफी ज्यादा देखा है। भारत में फिल्म ने 108.93 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई की।

    ये भी पढ़ें- Republic Day 2025: बॉलीवुड में छाया देशभक्ति का रंग, बिग बी से अक्षय कुमार तक ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई