विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jungkook: लाइव सेशन के बीच सो गए K-Pop स्टार जुंगकुक, 21 मिनट तक BTS सिंगर को देखते रहे 60 लाख फैंस

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 12 Jun 2023 12:31 PM (IST)

BTS Jungkook Viral Video पूरी दुनिया में कोरियन बैंड बीटीएस को लेकर अलग ही क्रेज है। सातों बीटीएस मेंबर्स की ...और पढ़ें

BTS Jungkook slept in live session for 21 minutes 6 million fans watched him sleeping- Photo/Instagram
BTS Jungkook slept in live session for 21 minutes 6 million fans watched him sleeping- Photo/Instagram

HighLights

  1. लाइव सेशन में सो गए बीटीएस स्टार जंगकुक
  2. जंगकुक को सोता देखते रह गए 6 मिलियन लोग
  3. जंगकुक ट्विटर पर कर रहे हैं ट्रेंड

 नई दिल्ली, जेएनएन। BTS Jungkook Viral Video: दुनिया के सबसे पसंदीदा म्यूजिक ब्रांड में बीटीएस का नाम टॉप पर आता है। कोरियन ब्रांड बीटीएस (BTS) के सभी मेंबर्स दुनियाभर में मशहूर हैं और उनकी फैन-फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। इन दिनों भले ही बीटीएस मेंबर्स साथ में कोई कॉन्सर्ट नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह फैंस के साथ हमेशा कनेक्टेड रहते हैं। हाल ही में, जुंगकुक ने अपनी आर्मी के साथ लाइव सेशन किया।

लाइव सेशन में सो गए जंगकुक

रविवार सुबह जब जुंगकुक को नींद नहीं आ रही थी तो उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ लाइव सेशन करने का फैसला किया। ब्लैक टीशर्ट पहने जुंगकुक के लाइव सेशन में लाखों लोग जुड़े। इस दौरान जुंगकुक ने अपने फैंस से कहा- "अगर मैं इस तरह सो गया, तो कंपनी पागल हो जाएगी।"

इतना कहते ही जुंगकुक को तुरंत नींद आ गई और वह सो गए। सिंगर के सोने के बाद करीब 21 मिनट तक लाइव चलता रहा और 6 मिलियन (60 लाख) लोग उन्हें सोते हुए देखते रहे। जुंगकुक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां तक कि, जुंगकुक ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगे।

फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर जुंगकुक के इस क्यूट मोमेंट पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा- "तो हम 6.6 मिलियन सचमुच जुंगकुक के साथ उनके बिस्तर पर उनके बेडरूम में थे। जुंगकुक अमेजिंग हैं।" एक ने कहा- "कभी-कभी घर एक इंसान होता है, कंफर्ट एक इंसान होता है। खुशहाली एक इंसान के रूप में होती है। मेरे लिए ये सब एक सिंगल पर्सन में है, वो है जुंगकुक। वह हमेशा मेरे फेवरेट कंफर्ट पर्सन रहेंगे।" बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब जुंगकुक यूं लाइव सेशन के बीच सोए हैं। सिंगर पहले भी ऐसा कर चुके हैं।

क्यों इतना फेमस है बीटीएस?

बंगटन सोनीडॉन उर्फ बीटीएस 7 मेंबर्स से बना एक म्यूजिकल बैंड है, जिसमें आरएम, सूगा, जिन, जे-होप, जिमिन, वी और जुंगकुक हैं। आरएम बैंड के लीडर हैं। बीटीएस का निर्माण साल 2010 में हुआ था। इसका पहला एल्बम '2 कूल 4 स्कूल' साल 2013 में रिलीज हुआ था। बीटीएस ने 'रन बीटीएस', 'फायर', 'बटर', 'फेक लव' और 'बॉय विद लव' जैसे हिट एल्बम्स बनाए हैं। फिलहाल, इन दिनों बीटीएस मेंबर्स बतौर टीम ब्रेक पर हैं। जिन और जे-होप साउथ कोरियाई सशस्त्र बलों में अनिवार्य सैन्य सेवा दे रहे हैं।