ये क्या! गौहर खान और कुशाल टंडन का ब्रेक अप ?
टीवी के रिएलिटी शो में साथ आई गौहर खान और कुशाल टंडन की जोड़ी अब अलग हो चुकी है। खुद कुशाल ने इसकी जानकारी दी
मुंबई। टीवी के रिएलिटी शो में साथ आई गौहर खान और कुशाल टंडन की जोड़ी अब अलग हो चुकी है। खुद कुशाल ने इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने ट्वीट किया, 'ये खबर देने के लिए माफी चाहता हूं कि लेकिन अब गौशाल जैसा कुछ नहीं है....गौहर और मैं अब साथ नहीं हैं। प्यार और शांति।'
दोनों के फैंस ने उनके नामों को मिलाकर उन्हें गौशाल नाम दिया था। इस खबर से सभी हैरान हैं और उनका रिश्ता टूटने की वजह जानना चाहते हैं।
पिछले साल दोनों एक रिएलिटी शो में रहने के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद दोनों साथ में एक स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो में भी साथ नज़र आए थे। इसके अलावा दोनों अक्सर कई मौको पर साथ पहुंचते थे।
कुशाल और गौहर साथ में छुट्टियां मनाने के लिए गोवा भी गए थे। पिछले दिनों दोनों पर राहत फतह अली खान का गाना 'जरूरी था' भी फिल्माया गया था, जो दोनों के ब्रेक अप पर ही आधारित था।
रिएलिटी शो के उसी सीजन में करीब आए अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी का भी हाल ही में ब्रेक अप हो गया है।
पढ़ेंः अनुपम खेर के टीवी शो में नरेंद्र मोदी!
पढ़ेंः 'बालिका वधु' में शिप के पिता के किरदार में होंगे ये अभिनेता