Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box office:100 करोड़ के आंकड़े को पार करने आगे बढ़ रही Gold, सत्यमेव जयते को लगेगा समय

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Sat, 25 Aug 2018 08:52 AM (IST)

    2018 में पहले हफ्ते में सबसे अधिक कमाई करने के मामले में गोल्ड पांचवे और सत्यमेव जयते छठे नंबर पर है।

    Hero Image
    Box office:100 करोड़ के आंकड़े को पार करने आगे बढ़ रही Gold, सत्यमेव जयते को लगेगा समय

    मुंबई। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ हुई जॉन अब्राहम-मनोज बाजपेई स्टारर सत्यमेव जयते और अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड के बॉक्स अॉफिस कलेक्शन में नौवें दिन थोड़ा इजाफा हुआ है। चूंकि गुरूवार कामकाजी दिन था इसलिए कलेक्शन में इतना उछाल नहीं आ सका। गोल्ड बड़ी फिल्म है जिसने लगभग 88.90 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, सत्यमेव जयते ने अभी तक करीब 73.50 करोड़ की कमाई की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोल्ड अब 100 करोड़ के लक्ष्य में सही राह पर है जबकि सत्यमेव जयते को भी बड़ी कमाई की उम्मीद जगी है। रीमा कागती के निर्देशन में और स्वतंत्र भारत के पहले हॉकी ओलम्पिक गोल्ड की कहानी पर बनी फिल्म गोल्ड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर गुरुवार यानि नौवें दिन 3.60 करोड़ की कमाई की। बुधवार यानि आठवें दिन करीब छह करोड़ रूपये की कमाई की थी। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कलेक्शन कम रहा और गिरावट आई। लेकिन यह होना ही था क्योंकि गुरुवार कामकाजी दिन था इस कारण ज्यादा लोग सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचे। गोल्ड को अब तक 88 करोड़ 90 लाख रूपये की कमाई हो चुकी है। यानि इस वीकेंड में अक्षय कुमार को एक और 100 करोड़ मिलना तय है।

         अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया था और पहले वीकेंड (शुक्रवार से रविवार) में 37 करोड़ 95 लाख रूपये का। करीब 80 करोड़ रूपये में बनी और 3000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोल्ड इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है और अक्षय कुमार के करियर में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म की कहानी साल 1948 में लंदन में हुए ओलम्पिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी का पहला ओलम्पिक गोल्ड लाने की है। गोल्ड में अक्षय कुमार उसी भारतीय हॉकी टीम के ज्वॉइंट मैनेजर तपन दास की भूमिका में हैं। साथ में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी हैं।

    पहले दिन ही बड़ा सरप्राइज़ दे गई जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की फिल्म सत्यमेव जयते ने गुरुवार को 2.46 करोड़ की कमाई की। सोमवार और मंगलवार इन दो दिनों से तीन करोड़ प्लस में फंसी मिलाप ज़वेरी निर्देशित इस फिल्म को बुधवार को छह करोड़ 67 लाख रूपये की कमाई की थी। बकरीद की छुट्टी ने इस फिल्म को भी एक दिन पहले के कलेक्शन से तीन करोड़ का फ़ायदा करवा दिया था। अब गुरुवार नौवें दिन तक इस फिल्म की कुल कमाई 73.50 करोड़ हो गई है। सत्यमेव जयते का घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर नौ दिन में कलेक्शन 73.50 करोड़ चार लाख रूपये हो चुका है। इस फिल्म के दूसरे वीकेंड तक 90 करोड़ के करीब को पार करने की पूरी उम्मीद है। एक हफ़्ते में 64 करोड़ 46 लाख रूपये का कलेक्शन करने वाली सत्यमेव जयते ने 20 करोड़ 52 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और पहले वीकेंड 28 करोड़ 47 लाख रूपये की कमाई की थी। इन दोनों फिल्मों को हालांकि इस हफ़्ते रिलीज़ हुई सोनाक्षी सिन्हा की हैप्पी फिर भाग जायेगी और अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी जीनियस से कोई बड़ा ख़तरा तो नहीं है लेकिन सत्यमेव जयते के लिए 100 करोड़ क्लब में शामिल होना बड़ी चुनौती होगा। ये फिल्म करीब 2000 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई और एडल्ट सर्टिफिकेट पाने के बाद भी अब तक अच्छा कर गई है। जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की सत्यमेव जयते भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अपनी तरह की जंग है।

    यह भी पढ़ें: फिल्मों से दो साल के ब्रेक के दौरान बहुत कुछ कमाया है: अभिषेक बच्चन

    यह भी पढ़ें: प्राइम मिनिस्टर के बाद अब न्यूरोलॉजिस्ट बनने जा रहे हैं अनुपम खेर