60 साल के सलमान, 55 की Tabu... पर्दे पर चखा शादी का लड्डू, असल में कुंवारे रह गए ये सितारे
बॉलीवुड के कई सितारों ने शादी न करके अपनी सिंगल लाइफ जीने का फैसला किया। इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे हैं, यहां देखिए लिस्ट...

कुंवारे रह गए ये सितारे
HighLights
सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रहे ये सितारे
एक एक्टर की शादी का छप गया था कार्ड
एक ने तीन बार कैंसिल किया शादी का प्लान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें पर्दे पर अपना राजकुमार और राजकुमारी तो मिले, लेकिन रियल लाइफ में उन्हें वैसा पार्टनर नहीं मिला, जिनके साथ वे अपनी मैरिड लाइफ शुरू कर सके।
पर्दे पर कई बार दूल्हा-दुल्हन बन चुके कई सितारे आज कुंवारे हैं। कोई 60s में सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रहा है तो कोई 50s में भी शादी के बारे में दूर-दूर तक नहीं सोच रहा है। यह देखिए बॉलीवुड के मोस्ट बैचलर स्टार्स की लिस्ट...
तब्बू (Tabu)
55 साल की तब्बू का सिंपल फंडा है कि सिंगल रहना कोई 'वेटिंग रूम' नहीं है, यह उनकी पसंद है। उनका कहना है कि वह शादी को रिक्वायरमेंट की तरह नहीं देखती हैं। वह अपनी आजादी से किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहती हैं। तब्बू का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा, लेकिन वह अब तक सिंगल हैं।

अमीषा पटेल (Ameesha Patel)
'कहो ना प्यार है' की मासूम सोनिया उर्फ अमीषा पटेल 51 की उम्र में भी कुंवारी हैं। उन्होंने भी कई मर्दों को डेट किया, लेकिन शादी से दूर रहीं। एक बार उन्होंने कहा था कि सिंगल रहकर खुश हैं और उनका शादी का कोई प्लान नहीं है।

सलमान खान (Salman Khan)
सलमान खान को मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है। कभी वह संगीता बिजलानी के साथ शादी करने वाले थे। उनकी शादी का कार्ड भी छप गया था, लेकिन किसी वजह से उनकी शादी टूट गई। उसके बाद कभी भी सलमान ने शादी नहीं की।

हालांकि, इस बीच उनके अफेयर के कई चर्चे रहे, लेकिन 60 की उम्र में भी वह कुंवारे हैं। उनका भी शादी का कोई प्लान नहीं है। मगर वह कई बार पिता बनने की इच्छा जता चुके हैं।
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)
सुष्मिता सेन से कई बार पूछा जाता है कि वह शादी कब करेंगी तो वह हमेशा मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उन्हें शादी के लायक कोई लड़का नहीं मिला। वह भी उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जिनका शादी का अभी कोई प्लान नहीं है। हालांकि, कहा जाता है कि वह तीन बार शादी करने की प्लानिंग कर चुकी थीं, लेकिन उनका रिश्ता टूट गया। फिलहाल, 50 साल की एक्ट्रेस की दो बेटियों की मां हैं जिन्हें उन्होंने गोद लिया है।

अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna)
धुरंधर के रहमान डकैत उर्फ अक्षय खन्ना भी शादीशुदा जिंदगी से खुद को दूर ही रखते हैं। वह खुद को 'नॉट मैरिज मटेरियल' भी बता चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि वह शादी या बच्चे की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने शादी नहीं की। वह 51 की उम्र में भी कुंवारे हैं।

उदय चोपड़ा (Uday Chopra)
धूम और मोहब्बतें में नजर आ चुके उदय चोपड़ा भी 53 की उम्र में कुंवारे हैं। उन्होंने भी अभी तक शादी नहीं की है। वह फिल्मों-ग्लैमर से दूर लॉस एंजेलिस में रहते हैं। वह फिल्मी पार्टी या इवेंट में कम ही दिखाई देते हैं।

इन सितारों के अलावा अभय देओल (50 साल), कंगना रनौत (40 साल) और तनीषा मुखर्जी (48 साल) जैसे कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस अभी तक कुंवारे हैं।
यह भी पढ़ें- Ramayana के हो गए हैं मुरीद तो OTT पर देख डालिए ये 5 धांसू माइथोलॉजिकल फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर कर चुके हैं राज
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की 'चक दे इंडिया' से काटे गए थे 6 दिन के सीन्स, एक्ट्रेस विद्या मालवडे का छलका दर्द
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।