जन्मदिन पर Tabu का तोहफा, King 100 में बनेंगी 'महंती झांसी रानी'; 28 साल बाद नागार्जुन संग कर रहीं वापसी
तब्बू के 54वें जन्मदिन पर नागार्जुन संग उनकी फिल्म किंग 100 से एक्ट्रेस का शानदार लुक मेकर्स ने रिलीज कर ...और पढ़ें

किंग 100 से सामने आया तब्बू का लुक/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
किंग 100 से सामने आया तब्बू का फर्स्ट लुक
टीजर वीडियो के साथ भी मेकर्स ने दिया सरप्राइज
क्रिसमस पर होगा बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा क्लैश
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। तब्बू (Tabu) और नागार्जुन की जोड़ी 28 साल के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएगी। साउथ सुपरस्टार की 100वीं फिल्म से बीते दिन एक पोस्टर मेकर्स ने आउट किया था, जिसमें मूवी की रिलीज डेट पर से पर्दा उठा था। अब हाल ही में तब्बू के 54वें जन्मदिन के खास मौके पर किंग 100 के मेकर्स ने एक्ट्रेस का एक शानदार पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस उनके फायरेसी अवतार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
पॉलिटिकल अवतार में दिखीं तब्बू
अन्नपूर्णा स्टूडियो ने बुधवार 4 नवंबर को तब्बू के बर्थडे पर फिल्म किंग 100 (King 100) से उनका पहला पोस्टर शेयर करने के साथ-साथ एक छोटा सा वीडियो भी रिलीज किया। इस नए पोस्टर में तब्बू अहम पॉलिटिकल रोल में दिखाई दे रही हैं। उनके किरदार का नाम महंती झांसी रानी है। पोस्टर के साथ-साथ मेकर्स ने एक वीडियो भी रिलीज किया, जिसमें बैकग्राउंड वॉइस ओवर में डायलॉग है।
वीडियो में तब्बू का किरदार चलता है और बैकग्राउंड में आवाज आती है, "महंती झांसी रानी वो हैं, जिन्होंने लोगों को दो कैटेगरी में बांटा हुआ है, पहले वो जो कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं और दूसरे वो जो किस्मत के भरोसे चलते हैं। उनकी प्रेफरेंस क्लियर है, किस्मत के लिए उनके मन में कोई रिस्पेक्ट नहीं है।" इस वीडियो से ये तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि मूवी में तब्बू एक ऐसा किरदार अदा कर रही हैं, जो एक रॉयल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन वो राजनीति में इन्वॉल्व हो जाती हैं।
Happy Birthday #Tabu ❤️ An unmatched screen presence. An intensity that commands every frame 🔥 Presenting #Tabu as 'MAHANTHI JHANSI RANI' from #King100 ❤🔥 ▶️https://t.co/KmaLTc61JY #HappyBirthdayTabu 𝐈𝐍 𝐂𝐈𝐍𝐄𝐌𝐀𝐒 𝐃𝐄𝐂𝐄𝐌𝐁𝐄𝐑 𝟐𝟒𝐭𝐡, 𝟐𝟎𝟐𝟔. King @iamnagarjuna @ThisIsDSP @AshokSelvan @Rakarthik_dir @aishu_dil @sush_bhat94 @rajamahadhevan @NavinNooli @ArtSathees @CVRao74 @lemonsprasad #SupriyaYarlagadda @editorNash @TSeriesSouth @AnnapurnaStdios
— Annapurna Studios (@AnnapurnaStdios) November 4, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार
किंग 100 से तब्बू का पहला ऑफिशियल पोस्टर देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस के पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "देवी साई प्रसाद अपनी ड्यूटी पर लग गए हैं और तब्बू स्क्रीन पर आकर छा गई हैं। ये मूवी का बज बढ़ाने के लिए अच्छा पोस्टर है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे तब्बू मैम, आप महंती झासी रानी रूप में आप एकदम फायर लग रही हैं और देवी साई प्रसाद का बैकग्राउंड स्कोर उसमें चार चांद लगा रहा है।"
शाह रुख खान के साथ पर्दे पर टक्कर लेंगे नागार्जुन
नागार्जुन और तब्बू की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग 100 की बात करें तो ओरिजिनली तेलुगु भाषा में बनी मूवी बॉक्स ऑफिस पर 24 दिसंबर को क्रिसमस के खास मौके पर शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म किंग को टक्कर देने आ रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।