साउथ सुपरस्टार की फिल्म में हुई Tabu की एंट्री, 28 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी जोड़ी
फेमस एक्ट्रेस तब्बू 28 साल के इंतजार के बाद एक बडे़ साउथ सुपरस्टार संग वापसी करने जा रही हैं।

तब्बू की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
तब्बू की अगली फिल्म का आया अपडेट
28 साल बाद इस एक्टर संग करेंगी काम
साउथ सिनेमा का है दिग्गज अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें तब्बू का नाम जरूर शामिल होता है। 90 के दशक से लेकर अब तक सिनेमा में अपनी धाक जमाने वालीं तब्बू (Tabu) की अगली फिल्म को लेकर इस वक्त एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि करीब 28 साल के लंबे इंतजार के बाद वह साउथ सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता संग बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन सा एक्टर और फिल्म है।
तब्बू की अगली फिल्म
तेलुगु अभिनेता नागार्जुन और अभिनेत्री तब्बू करीब 28 साल बाद एक साथ फिर बड़े पर्दे पर आने को तैयार हैं। हालांकि, इस बार दोनों साथ नहीं बल्कि आमने-सामने नजर आएंगे। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्टों के अनुसार, नागार्जुन की 100वीं फिल्म में तब्बू अहम भूमिका में होंगी।

यह भी पढ़ें- Netflix पर एक हफ्ते से गदर काट रही 275 करोड़ कमाने वाली फिल्म, थिएटर के बाद ओटीटी पर भी कब्जा
इस फिल्म को फिलहाल किंग 100 नाम दिया गया है। फिल्म में तब्बू नायिका नहीं, बल्कि खलनायिका की भूमिका में होंगी। यानी फिल्म में उनका नागार्जुन से आमना-सामना होगा। हाल ही में दोनों फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल भी पूरा कर लिया है। बता दें कि नागार्जुन और तब्बू ने साल 1996 में पहली बार तेलुगु फिल्म निन्ने पेल्लादाता में काम किया था।
-1783390875824.jpg)
उसके बाद साल 1998 और 1999 में दोनों क्रमशः आविदा मा अविदे तथा सिसिंद्री फिल्मों में साथ काम किया। अब 28 साल बाद दोनों एक-दूसरे के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। तब्बू के लिए स्याह पात्र निभाना कोई नया नहीं है, इससे पहले वह अंधाधुन और फितूर फिल्मों में भी ऐसी भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
इस खबर के सामने आने के बाद तब्बू के फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है और वह इस मूवी के बारे में जानने के लिए क्रेजी हो रही हैं।
तब्बू की पिछली हिट फिल्म
बात की जाए तब्बू की पिछली हिट फिल्म के बारे में तो वह इस साल अभिनेता अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में नजर आई थीं। इस मूवी में उनका किरदार काफी अहम रहा और बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला सफल साबित हुई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।