विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

27 साल पुराने कल्ट गाने के लिए Tabu ने सरोज खान को दिए थे सोने के कंगन, Asha Bhsole ने दी थी आवाज

Published: Tue, 19 May 2026 12:21 PM (IST)

मशहूर डांसर रुबीना खान ने बताया कि गाना पूरा होने के बाद Tabu ने सरोज जी को सोने की चूड़ियां तोहफे में दीं।

27 साल पुराना है ये कल्ट गाना

27 साल पुराना है ये कल्ट गाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) दशकों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट गानों और हुक स्टेप्स के पीछे का चेहरा थीं। चोली के पीछे से लेकर, चने के खेत में या धक-धक तक, यह लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन एक उनका एक गाना ऐसा था जिसके खत्म होने के बाद तब्बू ने उन्हें सोने की चूड़ियां दिए थे।

आशा भोसले ने दी थी कल्ट गाने को आवाज

यह गाना था फिल्म 'तक्षक' (Takshak) का हिट बॉलीवुड नंबर 'रंग दे' (Rang De), जिसमें बेहद टैलेंटेड और अवॉर्ड-विनिंग एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) नजर आई थीं। तब्बू को स्क्रीन पर गानों में डांस करते देखना बहुत कम ही देखने को मिलता है, और ऐसी ही एक परफॉर्मेंस उन्होंने 'रंग दे' गाने में दी थी, जिसे आशा भोसले (Asha Bhosle) ने गाया था। इस परफॉर्मेंस ने उनके फैन्स को काफी इम्प्रेस किया था। दर्शक आज भी इस गाने को याद करते हैं।

Tabu (6)

यह भी पढ़ें- Nagarjuna के साथ दशकों बाद फिल्म करने जा रहीं Tabu, कभी साउथ एक्टर संग था अफेयर, टूटने वाली थी शादी!

तब्बू ने सरोज खान को दी थी सोने की चूड़ियां

मशहूर डांसर रुबीना खान, जो सरोज खान के ग्रुप का हिस्सा थीं, उन्होंने 'बॉलीवुड ठिकाना' को बताया कि गाना पूरा होने के बाद, तब्बू ने सरोज जी को सोने की चूड़ियां गिफ्ट की थीं...

Tabu (7)

रुबीना ने बताया कि सिर्फ तब्बू और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ही ऐसी थीं जिन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत की और अपनी परफॉर्मेंस में अपना 100 फीसदी दिया, और कोरियोग्राफर द्वारा सिखाए गए डांस स्टेप्स को बखूबी निभाया।

असिस्टेंट को दी सोने की चेन

उस समय को याद करते हुए जब तब्बू ने अभी-अभी गाना पूरा किया था, 'वह इतनी खुश थीं कि उन्होंने सरोज खान (Saroj Khan) को सोने की चूड़ियां तोहफे में दीं। उन्होंने अपने मेल असिस्टेंट को सोने की चेन और अपने को सोने का ब्रेसलेट भी तोहफे में दिया'।

Tabu (8)

तक्षक के बारे में

'तक्षक' 1999 की एक भारतीय एक्शन ड्रामा फिल्म (Action Drama) है, जिसे गोविंद निहलानी ने लिखा, प्रोड्यूस किया, फिल्माया और निर्देशित किया है। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और राहुल बोस मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका साउंडट्रैक ए. आर. रहमान ने तैयार किया था।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla से तब्बू के सीन्स पर अक्षय कुमार ने चलवाई कैंची? निर्देशक प्रियदर्शन ने बताई पूरी सच्चाई