Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bollywood Stars Comeback 2023: कोई चार तो कोई 11 साल बाद फिल्मी पर्दे पर कर रहा है वापसी, देखें लिस्ट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 03 Jan 2023 03:27 PM (IST)

    Bollywood Stars Comeback साल 2023 की शुरुआत हो चुकी हैं। हर साल की तरह इस साल भी फिल्मी पर्दे पर कई मूवी रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में कई बड़े सितारे एक ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं।

    Hero Image
    Bollywood stars, bollywood stars comeback, shahrukh khan

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Stars Comeback: नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो चुकी हैं। बॉलीवुड के लिए यह साल काफी खास होने वाला है। कई बड़े सितारे एक ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान जैसे सुपर स्टार्स का नाम भी है। किंग इस साल पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाह रुख खान

    बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इसके बाद वह अपनी फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस साल शाह रुख खान एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आएंगे। फिल्म पठान के बाद उनके पास फिल्म 'जवान' भी है। शाहरुख खान पूरे चार साल के बाद दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। बता दें कि शाहरुख की 'पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। अब 4 साल बाद कमबैक करने जा रही हैं।अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म चकदा एक्सप्रेस में विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज महिला गेंदबाजों में शामिल झूलन गोस्वामी की शानदार जर्नी को दिखाया जाएगा। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमे अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी।

    फरदीन खान

    बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान भी इस साल पर्दे पर एक बार फिर वापसी करने वाले हैं। फरदीन पूरे 11 साल बाद दर्शकों को फिल्मों में नजर आएंगे। एक्टर फिल्म 'रॉक पेपर सीजर' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। फरदीन खान की इस फिल्‍म का डायरेक्‍शन कूकी गुलाटी कर रहे हैं। इसमें उनके साथ रितेश देशमुख भी हैं।

    श्रद्धा कपूर

    श्रद्धा कपूर भी साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म बागी 3 में नजर आई थी। वहीं अब तीन साल बाद श्रद्धा एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आने वाली है। पहली बार दोनों की जोड़ी पर्दे पर नजर आएंगी। यह फिल्म होली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

    धर्मेंद्र

    बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र एक बार फिर धीरे-धीरे फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। सालों बाद एक बार फिर धर्मेंद्र 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इसमे आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आने वाली हैं।

    सनी देओल- अमीषा

    सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' का सीक्वल आ रहा है। 22 साल बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा फिल्म का दूसरा पार्ट 'गदर 2' लेकर आ रहे है, जो इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी और अमीषा सालों बाद पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फैंस उन्हें फिर से एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

    यह भी पढ़ें- ट्विटर ने Kantara अभिनेता किशोर कुमार जी का अकाउंट किया सस्पेंड, जानें क्या है वजह

    यह भी पढ़ें-  Jeremy Renner Health: जेरेमी रेनर की हेल्थ को लेकर अनिल कपूर ने मांगी दुआ, शेयर की तस्वीर