विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jeremy Renner Health: जेरेमी रेनर की हेल्थ को लेकर अनिल कपूर ने मांगी दुआ, शेयर की तस्वीर

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 03 Jan 2023 02:11 PM (IST)

Anil Kapoor Jeremy Renner जेरेमी रेनर (Jeremy Renner) हाल ही में बर्फीले तूफान का शिकार हुए थे जिसमें उन्हें कई ...और पढ़ें

Jeremy Renner, Jeremy Surgery, Anil Kapoor, Accident
Jeremy Renner, Jeremy Surgery, Anil Kapoor, Accident

 नई दिल्ली, जेएनएन। Anil Kapoor Jeremy Renner: 'एवेंजर्स' स्टार जेरेमी रेनर (Jeremy Renner) इन दिनों हॉस्पिटल में भर्ती है। हाल ही में वह बर्फीले तूफान का शिकार हुए थे, जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटें आई। ऐसे में उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में उनके करोड़ों फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने भी जेरेमी रेनर के लिए दुआ की है।

अनिल कपूर ने जेरेमी रेनर के लिए मांगी दुआ

अनिल कपूर जेरेमी रेनर के अच्छे दोस्त हैं, उन्होंने अपने दोस्त के स्वास्थ्य के लिए कामना की है। अनिल कपूर ने ट्वीट कर लिखा- जेरेमी रेनर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा हूं।' इसी के साथ उन्होंने दो फोटो शेयर की है, जिनमें वह जेरेमी को गले मिलते दिखाई दे रहे हैं। आपको याद दिला दे जेरेमी रेनर और अनिल कपूर ने एक साथ 'मिशन इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल' में काम किया था। अनिल कपूर के अलावा एक्टर के फैंस के साथ-साथ तमाम सेलिब्रिटी भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 

फिलहाल आईसीयू में हैं जेरेमी रेनर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेरेमी रेनर अभी भी गंभीर बताई जा रही है। जेरेमी रेनर के दोस्त ने बताया कि एक्टर को जितनी गंभीर चोटें लगी हैं, उनके कारण दो सर्जरी करने की जरूरत है। एक्टर के फिल्मी करियर की बात करें तो। फिल्म एवेंजर्स और कैप्टन अमेरिका सीरीज की फिल्मों में उन्होंने हॉकआई का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्होंने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई।

मेयर ऑफ किंग्सटाइउन में आएंगे नजर

जेरेमी रेनर अब जल्द मेयर ऑफ किंग्सटाइउन के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। जो पैरामाउंट प्लस ऐप पर 15 जनवरी से आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Pathaan Controversy: पठान से पहले शाह रुख खान की इन फिल्मों ने खड़ा किया था बड़ा विवाद, मचा खूब बवाल

यह भी पढ़ें- OTT Debut 2023: सिद्धार्थ, वरुण से शाहिद और सोनाक्षी से उर्मिला तक, 2023 में ओटीटी डेब्यू करेंगे ये 11 सितारे