Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manish Malhotra की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, मलाइका का दिखा हॉट अंदाज

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2022 12:22 PM (IST)

    मनीष मल्होत्रा सोमवार को अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन पर मनीष ने अपने घर पर शानदार पार्टी रखी जिसमे पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। मलाइका अरोड़ा से लेकर करीना कपूर करिश्मा कपूर अमृता अरोड़ा समेत कई सेलेब्स पहुंचे।

    Hero Image
    fashion designer Manish Malhotra, Manish Malhotra party

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Manish Malhotra Birthday Party: बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने 5 दिसंबर 2022 को अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन पर मनीष ने अपने घर पर शानदार पार्टी रखी, जिसमे पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। वहीं अब पार्टी की तस्वीरे और वीडियोज सामने आए है, जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी

    मनीष के बर्थडे बैश में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन शमिता शेट्टी के साथ पहुंची थी। इस मौके पर शिल्पा ने ब्लैक टॉप एंड जींस कैरी किए नजर आई। तो वहीं शमिता शेट्टी ब्लैक कलर की शॉर्ट स्कर्ट और टॉप में नजर आई। दोनों ने पैपराजी को पोज दिए।

    करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा

    मनीष मल्होत्रा की पार्टी में उनकी गर्ल गैंग भी शामिल हुई। इस दौरान करीना ने सिंपल चेक शर्ट और ब्लैक पैंट कैरी की हुई थी। तो वहीं मलाइका अरोड़ा सिल्वर कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आई। इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने लॉन्ग ब्लैक बूट्स पहने थे। करिश्मा और अमृता अरोड़ा भी ब्लैक में ट्विनिंग करती नजर आई। 

    गौरी खान

    गौरी खान भी इस पार्टी का हिस्सा रही। इस मौके पर ब्लैक आफटफिट में दिखाई दीं।

    कृति सेनन

    एक्ट्रेस कृति सेनन इस पार्टी में पिंक कलर के थाई-हाई स्लिट गाउन में नजर आई।

    जान्हवी कपूर और खुशी कपूर

    मनीष की पार्टी में जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी के साथ पहुंची। इस मौके पर जान्हवी ने बैकलेस ऑरेंज ड्रेस पहनी थी। तो वहीं खुशी मैरून कलर आउटफिट में नजर आई। बता दें जल्द खुशी जोया अख्तर की द आर्चीज के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत करने जा रही हैं।

    सारा अली खान

    एक्ट्रेस सारा अली खान ने व्हाइट क्रॉप टॉप और बेल बॉटम्स के साथ मैचिंग जैकेट पहन रखी थी। बता दें सारा पार्टी में लेट पहुंची थी। दरअसल, एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थी।

    वरुण धवन औ नताशा दलाल

    कुली नंबर 1 के सह-कलाकार वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ पहुंचे। इस दौरान नताशा शिमरी ब्लू ड्रेस में नजर आई।

    नोरा फतेही

    बॉलीवुड की बेली डांस क्वीन नोरा फतेही मनीष की बर्थडे पार्टी का हिस्सा रही। इस मौके पर वह ब्लैक और बेज कलर की ड्रेस में पोज देती नजर आईं।

    संजय कपूर

    संजय कपूर इस पार्टी में अपनी पत्नी महीप कपूर के साथ नजर आए।

    यह भी पढ़ें- Dipika Kakar की ननद का शादी के बाद हुआ ऐसा हाल, गांव में चूल्हे पर खाना बनाती आईं नजर