Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अटल जी के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन सहित अन्य ने दी श्रद्धांजलि

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Fri, 17 Aug 2018 01:23 PM (IST)

    बॉलीवुड सितारे अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से दुखी हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं।

    अटल जी के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन सहित अन्य ने दी श्रद्धांजलि

    मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है। उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। इस खबर के बाद जहां एक ओर पूरा देश दुखी है वहीं बॉलीवुड में भी कलाकार शोकाकुल हैं। जैसे ही यह खबर मिली है बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन हो जाने की खबर आने से फिल्म इंडस्ट्री दुखी है। फिल्मी सितारों ने ट्विट के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की है। लता मंगेशकर ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

    अमिताभ बच्चन ने ट्विट कर अटल जी के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है। वे लिखते हैं कि, अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, एक महान नेता, प्रख्तात कवि, अद्भुत वक्त व प्रवक्ता, मिलनसार व्यक्तित्व। बाबूजी के प्रशंसक और बाबूजी उनके

    बोमन ईरानी ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, एेसा बहुत कम होता है जब पूरे पॉलिटिकल स्पेक्ट्रम में प्यार और सम्मान मिले। अटल जी रेयर थे। अलविदा। 

    अजय देवगन ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

    संजय दत्त ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, अटल बिहारी वाजपेयी जी का जाना देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वे मेरे परिवार के बहुत करीबी मित्र थे और उनकी शख्सियत को हमेशा याद रखा जाएगा। सर सेल्फलेस सर्विस के लिए आपका धन्यवाद। 

    जॉन अब्राहम ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, मेरे लिए वे भारत के एेसे लीडर थे जिन्हें सभी का सम्मान और प्यार मिला। उन्हें हमेशा मिस किया जाएगा। 

    गायिका पलक मुछाल ने भी ट्विट करके श्रद्धांजलि व्यक्त की है। पलक ने लिखा है कि, भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से दुखी हूं। श्रद्धांजलि। 

    यह भी पढ़ें: क्या खोया क्या पाया जग में, ऐसा था अटल जी का शाहरुख़-बच्चन कनेक्शन

    यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर लिया है ऐसा फैसला

    comedy show banner
    comedy show banner