Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर लिया है ऐसा फैसला

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Thu, 16 Aug 2018 05:47 PM (IST)

    अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड की शूटिंग शुरू कर दी है।

    अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर लिया है ऐसा फैसला

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अर्जुन कपूर को लेकर पिछले दिनों खबरें आ रही थीं कि अर्जुन कपूर जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन खुद अर्जुन कपूर ने स्पष्ट कहा है कि वह अभी तो शादी नहीं करने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में कहा है कि वह अभी फिलहाल शादी नहीं करने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने इस बारे में कहा है कि जब तक रिया कपूर और अंशुला कपूर की शादी नहीं हो जाती है वह शादी नहीं करेंगे। उन्होंने साथ ही यह बात भी कही है कि शायद इसमें दो साल भी लग सकते हैं, छह साल भी लग सकते हैं और उससे ज्यादा भी लग सकते हैं। वह फिलहाल इस बारे में कुछ कह नहीं सकते। इसी बातचीत में उन्होंने कहा है कि अभी उनकी जिंदगी में कई और अहम काम हैं, जो उन्हें पूरे करने हैं। सोनम कपूर की शादी के बारे में वह कहते हैं कि पूरी शादी में सबसे ज्यादा एंजॉय किसी ने किया है तो वह कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर हैं। अर्जुन ने बताया कि कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह पिता हैं। ऐसा लग रहा था कि उनकी बहन की शादी थी। बता दें कि अर्जुन कपूर को लेकर खबरें थीं कि वह लाइफ इन अ मेट्रो में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब खबर है कि फिलहाल अर्जुन ने इस फिल्म को ना कहा है। वहीं दूसरी तरफ उनकी आने वाली फिल्म नमस्ते लंदन का पोस्टर भी जारी हो चुका है। इसके बाद वह राजकुमार गुप्ता के साथ इंडिया मोस्ट वांटेड करने वाले हैं। 

    यह भी पढ़ें: ज़ीरो शाहरुख़ फिर से करेंगे यह बड़ा काम जिसमें वे माहिर हैं

    फिल्मों की बात करें तो, अर्जुन कपूर के साथ राजकुमार गुप्ता फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड बना रहे हैं जिसकी शूटिंग हाल ही में शुरू हुई। फॉक्स स्टार स्टूडियो और राज कुमार गुप्ता ने अर्जुन कपूर को इंडियाज़ मोस्ट वांटेड के लिए साइन किया था। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी और फिल्म अगले साल 24 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

    यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने इस डायरेक्टर को दे दिया पूरा क्रेडिट