Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bollywood Selfie Fights: इन स्टार्स के लिए मुसीबत बनी फैंस की दीवानगी, सेल्फी की खातिर पार कर दीं सारी हदें

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 21 Feb 2023 12:43 PM (IST)

    Bollywood Selfie Fights फैंस अपने फेवरेट स्टार की एक झलक देखने के लिए या उनके साथ एक सेल्फी लेने के लिए सारी हदें पर कर देते हैं। जो उनके स्टार के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है। हाल ही में सिंगर सोनू निगम के साथ भी यहीं हुआ।

    Hero Image
    Akshay Kumar Selfie, Sonu Nigam Attack on Selfie, kareena kapoor khan, Akshay Kumar Film Selfie, Sonu Nigam Video, aditya roy

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Bollywood Selfie Fights: फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की कामयाबी में सबसे बड़ा हाथ उनके फैंस का होता है। हर सेलेब्स के लाखों-करोड़ों फैंस हैं, जिसे वह बेहद प्यार करते हैं। फैन्स न केवल अपने सितारों को कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचाते हैं, बल्कि उन्हें सिर-आंखों पर भी बिठाकर रखते हैं। कई बार ये फैंस अपने फेवरेट स्टार की एक झलक देखने के लिए या उनके साथ एक सेल्फी लेने के लिए सारी हदें पर कर देते हैं। जो उनके स्टार के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है। हाल ही में सिंगर सोनू निगम के साथ भी यहीं हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनू निगम

    20 फरवरी को सिंगर सोनू निगम मुंबई के चेंबूर में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। जैसे ही सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस बंद की और स्टेज से नीचे उतर रहे थे तभी कुछ लोग उनके पास आए और सेल्फी की डिमांड करने लगे। न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में कुछ विवाद हो गया था, जिसके बाद सोनू निगम और उनके दोस्तों पर हमला कर दिया गया। वहीं सोनू निगम ने पुलिस से संपर्क कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    अक्षय कुमार

    बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' को लेकर चर्चा में हैं। एक स्टार और उसके फैन की कहानी है, जिसे उनके एक सरफीरे फैन ने हकीकत में बदल दिया। दरअसल, हाल ही में अक्षय अपने को-स्टार इमरान हाशमी संग एक इवेंट में शामिल हुए। जहां अक्षय के एक फैन ने बैरिकेड कूदकर उनसे मिलने पहुंचा, लेकिन बॉडीगार्ड ने फैन को धक्का देकर दूर भगाया और वो जमीन पर जा गिरा। अक्षय ने जैसे ही देखा कि फैन जमीन पर गिर गया है, वो उसके पास गए और गले लगा लिया।

    आदित्य रॉय कपूर

    सोनू निगम से पहले ही जाने-माने एक्टर आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमे वह एक थिएटर के बाहर नजर आ रहे हैं। तभी एक्टर की एक फीमेल फैन ने उनके साथ सेल्फी लेने की गुजारिश करती है। ऐसे में आदित्य उनके साथ सेल्फी ली, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो काफी हैरान कर देना वाला था। एक्टर की फीमेल फैन बार-बार उन्हें किस करने की कोशिश करती नजर आई।

    पृथ्वी शॉ

    बीते दिनों मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने को लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल चर्चा में हैं। पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए एक फाइव स्टार होटल गए थे, तभी कुछ अज्ञात लोग उनकी टेबल के पास आए और सेल्फी लेने पर जोर दिया। खबरों की माने तो पृथ्वी ने दो लोगों के साथ सेल्फी भी ली। शॉ ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं, उन्हें परेशान न किया जाए। जब उन्होंने सेल्फी लेने की जिद की तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल मैनेजर को फोन कर उनकी शिकायत की। ये सेल्फी का मामला इतना बढ़ गया कि सभी के बीच हाथापाई हुई और फिर गिरफ्तारी हुई।

    करीना कपूर खान

    बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान भी इस तरह की मुसीबत का सामना कर चुकी हैं। बीते साल करीना को मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ ने एक्ट्रेस को घेर लिया था। करीना संग सेल्फी लेने के लिए लोग में अलग की क्रेज देखने को मिला। इतना ही नहीं उन्होंने अदाकारा के साथ धक्का मुक्की भी हुई थी। करीना कपूर खान का किसी ने बैग खींचा तो कोई सेल्फी के लिए जबरदस्ती उनके पास आता दिखा था। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें- साउथ एक्टर Dhanush ने पेरेंट्स को गिफ्ट किया आलीशान घर, करोड़ों में है इसकी कीमत

     

    यह भी पढ़ें- Sonu Nigam ने बताया बीती रात का पूरा वाकया, बोले- सेल्फी के लिए दिया धक्का