विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉलीवुड का सबसे आइकॉनिक दीवाली पूजा सीन, Lata Mangeshkar की आवाज का जादू; 'मां की ममता' को करता है बयां

Published: Sun, 08 Nov 2026 05:00 PM (GMT+05:30)

दीवाली पूजा (Diwali Puja) के ऊपर बॉलीवुड फिल्म में एक सीन फिल्माया गया जो आइकॉनिक बन गया। इस सीन से लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का कनेक्शन है।

बॉलीवुड का आइकॉनिक दीवाली पूजा सीन। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

बॉलीवुड का आइकॉनिक दीवाली पूजा सीन। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. दीवाली पूजा पर बना लता का गाना

  2. गाने से ज्यादा हिट हुआ फिल्मी सीन

  3. 25 साल बाद भी याद किया जाता है सीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी कुछ सीन्स किसी फिल्म या फिर गाने से ज्यादा आइकॉनिक बन जाते हैं। 25 साल पहले एक फिल्म आई थी जिसमें एक पूरे गाने में दिखाए गए एक सीन ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी और ढाई दशक बाद भी वो सीन यादगार है। यह सीन दीवाली पूजा (Diwali Puja) से जुड़ा था।

2001 में रिलीज हुई बॉलीवुड की एक फिल्म जिसमें हर त्योहार को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया था, चाहे वो दीवाली पूजा सीन हो या फिर करवा चौथ पूजा का सीन...। त्योहारी सीक्वेंस को हिट गानों के साथ दिखाया गया था। हालांकि, एक दीवाली पूजा का सीन सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

बॉलीवुड का हिट दीवाली पूजा सीन

यह सीन एक मां का अपने बेटे के इंतजार के बारे में था। एक मां को अपने बेटे के आने का एहसास उसे दरवाजे की ओर खींच लाता है। यह सीन जया बच्चन (Jaya Bachchan) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) पर फिल्माया गया था जो करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' (Kabhie Khushi Kabhie Gham) का है।

lata mangeshkar

25 साल से है यादगार

'कभी खुशी कभी गम' के टाइटल ट्रैक में दीवाली पूजा को दिखाया गया था। गाने के आखिर में शाह रुख खान की एंट्री होती है। वह जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतरता है तो जया बच्चन को एहसास होता है कि उसका बेटा आ गया और वह सब कुछ छोड़ दरवाजे की ओर चली जाती है। इसके बाद शाह रुख आते हैं।

jaya bachchan

लता मंगेशकर ने गाया था गाना

यह सीन 25 साल बाद भी यादगार बना हुआ। इस गाने के बैकग्राउंड में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आलाप सीन में इमोशनल गहराई लाता है। यूं तो यह एक मेलोड्रामा सीन था, लेकिन आज भी दर्शक इस सीन से जुड़ते हैं। लता मंगेशकर की आवाज में 'कभी खुशी कभी गम' का टाइटल ट्रैक (Kabhie Khushi Kabhie Gham Title Track) कल्ट क्लासिक बन गया।

 

इस गाने के बोल समीर अंजान ने लिखे थे, वहीं इसका संगीत जतिन-ललित ने तैयार किया था। इस गाने में रानी मुखर्जी भी बहुत खूबसूरत लगी थीं।

यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan के लिए अनुराधा पौडवाल ने गाया था पहला गीत, एक 'श्लोक' ने बदल दी थी किस्मत

यह भी पढ़ें- 'ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना...', Jaya Bachchan पर भड़के पैप्स! इंटरनेट पर वीडियो वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।