विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हीरोइनों के गिरने से हिट होतीं इस डायरेक्टर की फिल्में, Kajol और Preity Zinta से जुड़ा अंधविश्वास जानते हैं!

Published: Tue, 10 Jun 2025 10:59 AM (GMT+05:30)

एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुकीं फराह खान (Farah Khan) ने अपने हालिया व्लॉग में रिवील ...और पढ़ें

फिल्मों के हिट के पीछे इस डायरेक्टर का अंधविश्वास। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
फिल्मों के हिट के पीछे इस डायरेक्टर का अंधविश्वास। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. इन एक्ट्रेसेज के गिरने से हिट हुई फिल्में
  2. एक्ट्रेस को सेट पर धक्का मार देतीं डायरेक्टर
  3. डायरेक्टर ने अंधविश्वास पर किया खुलासा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने हाल ही में अपनी फिल्मों का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है जो उनके अंधविश्वास से जुड़ा है। उनका कहना है कि जब भी कोई हीरोइन उनकी फिल्म के सेट पर गिरती है, वो मूवी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हिट हो जाती है।

फराह खान अब एक मशहूर निर्देशक या फिर कोरियोग्राफर नहीं रहीं, बल्कि एक यूट्यूबर भी बन गई हैं। उन्होंने यूट्यूब पर अपना फूड व्लॉग शुरू किया है, जहां वह अपने कुक दिलीप के साथ बॉलीवुड सेलेब्स के घर जाती हैं और न सिर्फ बढ़िया खाना पकाती या पकवाती हैं, बल्कि मजेदार किस्से भी शेयर करती हैं।

हीरोइनों के गिरने से हिट होती फिल्म

हाल ही में, फराह खान दंगल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) के घर गईं और उनके साथ अपनी फिल्मों के हिट होने के बीच एक अंधविश्वास पर बात की है। दरअसल, सान्या ने अपनी एक चोट का जिक्र किया, जो उन्हें फिल्म 'बधाई हो' के गाने 'मोरनी बनके' की शूटिंग के दौरान गिरने की वजह से लगी थी। इसके बाद फराह खान ने अपना अंधविश्वास से जुड़ा किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा, "जब भी सेट पर कोई हीरोइन गिरती है, तो फिल्म हिट हो जाती है।" 

यह भी पढ़ें- न सेट, ना ज्यादा खर्चा... सिर्फ साढ़े तीन घंटे में शूट हुआ था Katrina Kaif का ये सुपरहिट आइटम सॉन्ग

Photo Credit - YouTube

दो हीरोइनों का किया जिक्र

फराह खान ने अपनी हिट फिल्मों का किस्सा बताते हुए कहा, "काजल 'कुछ कुछ होता है' जैसी कई फिल्मों में गिरती रहती थीं और सभी हिट रहीं। प्रीति जिंटा 'कल हो ना हो' में ब्रिज पर शूट कर रही थीं और वह वहां से गिर गईं। हमने राहत ली कि अब यह फिल्म भी हिट होगी। मैं तो एक-दो धक्का मार दूं पिक्चर में।" मालूम हो कि इन फिल्मों में फराह ने कोरियोग्राफी की थी।

Photo Credit - YouTube

15 साल से फिल्मों से दूर फराह

फराह खान बतौर निर्देशक पिछले 15 सालों से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने आखिरी फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर 'तीस मार खान' (Tees Maar Khan) डायरेक्ट की थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। हालांकि, वह कोरियोग्राफी कर रहे हैं। हाल ही में, फराह ने 'सिकंदर' के गाने 'जोहरा जबीन' में सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को कोरियोग्राफ कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Om Shanti Om में शाह रुख खान ने पहना था 70s के इन सुपरस्टार्स के कपड़े, दीपिका का लुक भी नहीं था ओरिजिनल