Move to Jagran APP

Bollywood Baby Bump Photoshoot: बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट करवा चुकी हैं ये एक्ट्रेसेज, एक ने तो पार कर दी थी हद

Bollywood Baby Bump Photoshoot मैटरनिटी फोटोशूट का ट्रेंड बॉलीवुड में काफी छाया हुआ है। हाल ही में बिपाशा बसु सोनम कपूर समेत कई एक्ट्रेसेज ने इसे करवाया है लेकिन पाकिस्तान में इस तरह के फोटोशूट को गलत बताया जाता है। ऐसा हम नहीं बल्कि वहां के लोगों का कहना है।

By Aditi YadavEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2022 03:42 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 03:42 PM (IST)
Bollywood Baby Bump Photoshoot: बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट करवा चुकी हैं ये एक्ट्रेसेज, एक ने तो पार कर दी थी हद
Sonam Kapoor, Bipasha Basu, Armeena Rana Khan

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Baby Bump Photoshoot : बॉलीवुड इंडस्ट्री देश की बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में से एक है। ये सच है कि ये इंडस्ट्री कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। ऐसे में सबसे पहले पड़ोसी देश पाकिस्तान का नाम सामने आता है। पाकिस्तान इंडस्ट्री के कई सितारे हमारे फिल्मी सितारों से इंस्पायर है। वह अक्सर उन्हें कॉपी करते नजर आते हैं, फिर चाहे उनकी एक्टिंग हो, फैशन हो या फिर बेबी बंप के साथ मैटरनिटी फोटोशूट ही क्यो न हो। पाक स्टार्स अक्सर ये सब फॉलो करते नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। पाक की जानी-मानी एक्ट्रेस अरमीना राणा खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं। ऐसे में उन्होंने अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। पाकिस्तान के लोगों ने उन्हें धर्म के खिलाफ बता दिया। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। हॉलीवुड से शुरू हुआ मैटरनिटी फोटोशूट का ट्रेंड अब बॉलीवुड में हिट हो चुका है। सोनम कपूर से लेकर बिपाशा बसु समेत कई एक्ट्रेसेज ने अपने बेबी बंप को जमकर फ्लॉन्ट किया है। आइए, डालते हैं इनपर एक नजर।

loksabha election banner

सोनम कपूर

तीन महीने पहले 20 अगस्त को सोनम कपूर ने बेटे वायु को जन्म दिया था, लेकिन मां बनने से पहले सोनम ने अपना प्रेग्नेंसी फेज काफी एन्जॉय किया था। इस दौरान उन्होंने कई खूबसूरत प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाए थे। ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस में सोनम का ग्लैमरस अंदाज देखा गया था। वहीं, ब्लैक कलर के ट्रांसपेरेंट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। बता दें वैसे सोनम कपूर को फैशन डीवा कहा जाता है।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु ने 12 नवंबर को बेटी देव को जन्म दिया है। मां बनने से पहले बिपाशा ने भी अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। उन्होंने गोल्डन कलर की ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। इस तस्वीर में बिपाशा बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई थी।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट भी इसी साल मां बनी हैं, उन्होंने 6 नवंबर बेटी राहा कपूर को जन्म दिया। मां बनने से पहले आलिया भट्ट ने भी अपनी  प्रेग्नेंसी को जमकर फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट के अलावा कई फिल्म प्रमोशन में भी अपने बेबी बंप को जमकर फ्लॉन्ट किया था।

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी उन एक्ट्रेसेज में से एक है, जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसा फोटोशूट कराया था, जिसे देखकर सभी चौंक गए थे।   समीरा ने अंडर वॉटर प्रेग्नेंसी शूट करवाया था, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया था। उन्होंने इस दौरान बिकिनी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।

कल्कि केकलां

कल्कि केकलां साल 2019 में मां बनी थी उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि वह बिना शादी के मां बनी हैं। उन्होंने अभी तक ब्वॉयफ्रेंड गे हर्शबर्ग के साथ शादी नहीं की है, वह रिलेशनशिप में हैं। एक्ट्रेस ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट जमकर शेयर किया था।

करीना कपूर खान

बेबी बंप को छिपाने वाले ट्रेंड करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान खत्म किया था। करीना जब पहली बार प्रेग्नेंट हुई तो उन्होंने बेबी बंप के साथ रैंप वॉक कर इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी। तब से बॉलीवुड में हर एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉट करती नजर आई।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी फोटोशूट करा ट्रोल हुईं पाक एक्ट्रेस, लोगों ने बताया इस्लाम के खिलाफ तो अरमीना ने दिया करारा जवाब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.