विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aashram करने से पहले 'बाबा निराला' Bobby Deol ने डायरेक्टर से की थी एक रिक्वेस्ट, याद किया अयोध्या का किस्सा

Published: Mon, 03 Mar 2025 01:34 PM (IST)

बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी लेटेस्ट सीरीज आश्रम सीजन 3 के दूसरे पार्ट (Aashram 3 Part 2) में ...और पढ़ें

बॉबी देओल ने आश्रम से जुड़ा किस्सा किया शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बॉबी देओल ने आश्रम से जुड़ा किस्सा किया शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आश्रम सीजन 3 के दूसरे पार्ट में दिख रहे बॉबी देओल
  2. 2020 में रिलीज हुआ था आश्रम सीरीज का पहला सीजन
  3. बॉबी देओल ने निभाया है बाबा निराला का किरदार

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2020 की हिट वेब सीरीज आश्रम (Aashram) बॉबी देओल के लिए एक बड़ा कमबैक की तरह था। बॉलीवुड में हीरो बनकर उन्होंने बहुत काम किया, लेकिन स्टार नहीं बन पाए थे। मगर आश्रम में नेगेटिव रोल से उन्होंने अपने लिए एक नया रास्ता बनाया और आज वह खलनायक की भूमिका में ही धमाल मचा रहे हैं।

हाल ही में, बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम सीजन 3 का पार्ट 2 (Aashram 3 Part 2) रिलीज हुआ जिसके चलते अभिनेता चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अभिनेता ने एक हालिया इंटरव्यू में आश्रम के पहले सीजन की शूटिंग के दौरान का किस्सा शेयर किया है। बॉबी ने बताया है कि उन्होंने आश्रम करने से पहले डायरेक्टर प्रकाश झा (Prakash Jha) के सामने क्या रिक्वेस्ट की थी।

आश्रम से पहले बॉबी देओल ने की थी रिक्वेस्ट

बॉबी देओल ने IANS के साथ बातचीत में आश्रम से जुड़ा किस्सा बताया है। उन्होंने कहा, "प्रकाश जी अविश्वसनीय हैं। वे इस शो के निर्माता, निर्देशक, लेखक और बाकी सब कुछ हैं, लेकिन उनकी ऊर्जा बेजोड़ है। मैंने उनसे एक अनुरोध किया था कि मुझे एक अच्छा जिम चाहिए। हम पहले सीजन के दौरान अयोध्या में शूटिंग कर रहे थे और जब मैं वहां पहुंचा तो जिम पूरी तरह से तैयार था।"

Photo Credit - X

बॉबी देओल ने आगे बताया, "मैं सुबह 5:00 या 5:30 बजे वहां पहुंच जाता था और प्रकाश जी पहले से ही जिम से बाहर आ जाते थे। मैं उनसे पूछता था, 'यह क्या है?' वे सुबह व्यायाम करते थे और सुबह 7:00 बजे शूटिंग के लिए निकल जाते थे।"

यह भी पढ़ें- Aashram की 'बबीता भाभी' बोल्डनेस में नहीं किसी से कम, फैन-फॉलोइंग में 'पम्मी' से भी आगे हैं Tridha Choudhary

विलेन बनकर बॉबी ने किया कमबैक

बॉबी देओल पिछले कुछ सालों से फिल्मी दुनिया में वापसी करने की सोच रहे थे। प्रेयर्स की फ्लॉप के बाद उन्होंने 2017 में फिल्म पोस्टर ब्वॉयज से कमबैक किया, लेकिन यह भी फ्लॉप हो गई थी। फिर वह रेस 3 में नजर आए लेकिन कुछ खास फायदा नहीं मिला। साल 2020 में बाबा निराला बनकर जब बॉबी लौटे तो उन्होंने कमाल कर दिया। एनिमल में भी उन्होंने विलेन की भूमिका से दर्शकों का दिल जीता। 

कहां देखें आश्रम?

प्रकाश झा निर्देशित आश्रम सीजन 3 के दूसरे पार्ट को अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) पर देखा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- Aashram 3 की 'पम्मी' उर्फ Aaditi Pohankar रियल लाइफ में हैं बेहद Bold, फोटोज देख फटी रह जाएंगी आंखें!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।