यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bobby Deol ने गरीब बच्चों को दिए 500 रुपये के नोट, फैंस बोले- 'असली लॉर्ड बॉबी'
फिल्म एनिमल से हिंदी सिनेमा में धमाकेदार वापसी करने वाले Bobby Deol आए दिन सुर्खियों में छाए हुए रहते हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- बॉबी देओल का लेटेस्ट वीडियो आया सामने
- गरीब बच्चों को दिए 500 रुपये
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मंजे हुए कलाकार बॉबी देओल ने बीते साल फिल्म एनिमल के जरिए जोरदार कमबैक किया है। इस फिल्म की अपार सफलता के बाद के बॉबी को लेकर अक्सर सुर्खियां बनी रहती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में देखा जा रहा है कि बॉबी देओल (Bobby Deol) दो गरीब बच्चों को 500-500 रुपये देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आलम ये है कि उनका ये लेटेस्ट वीडियो अब तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही फैंस भी उनके वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।
बॉबी देओल ने फिर से जीता फैंस का दिल
अपनी सादगी और दरियादिली को लेकर बॉबी देओल को काफी जाना जाता है। ऐसे में उनका ये लेटेस्ट वीडियो इस बात का पक्का सबूत है। सेलेब्स फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने आज बॉबी का एक लेटेस्ट वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉबी दो गरीब बच्चों से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो उनसे कुछ पैसे मांगते हुए दिखे रहे हैं। इस दौरान अभिनेता अपनी जेब से 500-500 रुपये के नोट को निकालते हैं और इन दोनों छोटे बच्चों को देते हैं, जिसके बाद उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है।

सिर्फ इतना ही नहीं बॉबी देओल ने इन दोनों बच्चों के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर एक्टर को असली लॉर्ड बॉबी जैसे खिताब दे रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस मूवी में नजर आएंगे बॉबी
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के बाद आने वाले समय में बॉबी देओल फिल्म कंगुवा में दिखेंगे। इस मूवी में उनके साथ साउथ सुपरस्टार सूर्या मौजूद हैं। हाल ही में कंगुवा का धमाकेदार टीजर भी रिलीज किया गया है, जिसे देख साउथ की इस फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
.jpg)
