Move to Jagran APP

डेढ़ साल की Devi ने की स्विमिंग, बिकिनी में लगीं क्यूट, Bipasha Basu ने लाडली का वीडियो किया शेयर

Bipasha Basu मां बनने के बाद से ही मदरहुड लाइफ को फुल एन्जॉय कर रही हैं। उनका सोशल मीडिया देवी की क्यूट फोटोज और वीडियोज से फुल है। हाल ही में बिपाशा ने एक नया वीडियो शेयर किया है जो उनके वेकेशन का है। क्लिप में बिपाशा की लाडली देवी स्विमिंग का लुत्फ उठाती हुई नजर आईं। वह अभी सिर्फ डेढ़ साल की हैं।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Published: Sat, 04 May 2024 02:01 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2024 02:01 PM (IST)
बिपाशा बसु ने देवी का क्यूट वीडियो किया शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bipasha Basu Daughter Devi Video: बिपाशा बसु फिल्मों से दूर इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत एहसास मदरहुड का लुत्फ उठा रही हैं। शादी के 6 साल बाद बिपाशा ने 2022 में एक बेटी का स्वागत किया था। उन्होंने अपनी बच्ची का नाम देवी रखा है।

loksabha election banner

साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ बिपाशा ने शादी की थी। दोनों हमेशा के लिए हाथ थामने से पहले करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर सात फेरे लिये। 6 साल के बाद बिपाशा और करण मम्मी-पापा बने।

करण और बिपाशा सोशल मीडिया पर बेटी देवी की झलकियां शेयर करते रहते हैं। पिछले साल कपल ने बेटी का चेहरा दिखाया था और अब वे अक्सर बेटियों की क्यूट फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस को खुश कर देते हैं। अब बिपाशा ने वेकेशन से क्यूट देवी के कई वीडियोज शेयर किये हैं।

डेढ़ साल की देवी ने की स्विमिंग

करण और बिपाशा बसु इन दिनों मॉरिशस में हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं। अलोन एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉलीडे की झलकियां दिखाई हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिपाशा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती कर रही हैं। डेढ़ साल की देवी को स्विमिंग में फुल एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।

Bipasha Daughter

यह भी पढ़ें- Bipasha Basu ने शेयर की डिलीवरी रूम की तस्वीर, पति करण सिंह ग्रोवर के लिए लिखा- 'देवी होने के बाद...'

देवी संग बिपाशा ने किया डांस

बिपाशा बसु ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ बालकनी में खड़ी होकर डांस करती हुई दिख रही हैं। क्लिप में एक्ट्रेस को ब्लू ड्रेस में देखा जा सकता है। वहीं, देवी येलो और पिंक बिकिनी में क्यूट लग रही हैं।

Bipasha Basu

देवी का क्यूट वीडियो

बिपाशा की बेटी देवी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि देवी ने दौड़ते हुए पहले अपनी मां को गले लगाया और फिर 'पापा पापा' कहते हुए करण सिंह को भी गले लगाया। उनके इस क्यूट वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

यह भी पढ़ें- दो चोटी, कानों में बालियां..., Bipasha Basu की बेटी Devi का क्यूट वीडियो वायरल, फैंस बोले- मां-पापा की मिक्स्चर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.