Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने बेबी बंप छुपाने के लिए चुनी ऐसी ड्रेस, एक्ट्रेस का लुक देख फिदा हुए फैंस

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 05:10 PM (IST)

    Bipasha Basu New Look बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब रविवार का बिपाशा बसु का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक सैलून से बाहर आती हुई दिख रही हैं और लूज ड्रेस में अपना बेबी बंप छुपाती हुई दिख रही हैं।

    Hero Image
    Bipasha Basu chose a dress to hide baby bump.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिपाशा बसु इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर फैंस को अपडेट साझा करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेहद अलग अंदाज में दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के चहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैंस को भाया एक्ट्रेस का नया लुक

    बिपाशा बसु की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो एक्ट्रेस ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ एक ओवर साइज श्रग पहने हुए दिख रही हैं और इस लूज ड्रेस में वो काफी आसानी से अपना बेबी बंप छुपाती हुई दिख रही हैं। वहीं, वीडियो में पैपराजी के सवालों का जवाब देते हुए कहती हैं, मैं बहुत खुश हूं। एक्ट्रेस का ये लुक उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है और फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

    Bipasha

    पति संग तस्वीरें शेयर कर किया प्रेग्नेंसी का एलान

    आपको बता दें, पिछले महीने बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ तस्वीरें साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी का आधिकारिक एलान किया था। इन तस्वीरों में बिपाशा व्हाइट कलर की ओपन शर्ट में बेबी बंप फ्लॉट करती हुए दिख रही हैं, जबकि करण उन्हें किस करते हुए दिख रहे हैं।

    अलोन के सेट पर हुई मुलाकात

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात साल 2015 में भूषण पटेल की फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान हुई थी और कुछ महीनों की डेटिंग के बाद दोनों अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। अलोन के अलावा बिपाशा और करण साल 2020 में आई एमएक्स प्लेयर की सीरीज डेंजरस में भी साथ नजर आए थे। 

    बिपाशा बसु का करियर

    आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में मॉडलिंग से की थी और उन्होंने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में डेब्यू किया, बिपाशा को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। लेकिन उन्हें पहचान राज से मिली। उन्हें आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म अलोन में देखा गया था। बिपाशा ने हिन्दी के अलावा तेलुगु, तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

    ये भी पढ़ें:Chandigarh University MMS Leaked: सोनू सूद ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस लीक कांड पर कहा, 'बहनों के साथ..'

    comedy show banner
    comedy show banner