Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंकुश राजा और कोमल सिंह पर चढ़ा सावन की खुमारी का रंग, भक्त बन किए महादेव के दर्शन, रिलीज हुआ 'भोला जी' सॉन्ग

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 10:48 AM (IST)

    भगवान शिव के महीने सावन में कई तरह के गाने रिलीज होते आए हैं। सावन की थीम पर अलग-अलग गाने रिलीज हुए हैं। इससे भोजपुरी इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है। टैलेंटेड सितारों से सजी इस इंडस्ट्री के कई गाने बाबा भोले को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। ऐसा ही एक गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम है भोला जी ।

    Hero Image
    Sawan Special Bhojpuri Song Bhola Ji Released

    नई दिल्ली, जेएनएन। भगवान शिव के महीने सावन की खुमारी का असर शिव भक्तों पर खूब देखने को मिलता है। इससे भोजपुरी इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है। इन दिनों एक के बाद एक सावन स्पेशल सॉन्ग भोजपुरी इंडस्ट्री से रिलीज हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और गाना रिलीज हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी इंडस्ट्री रवि किशन, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव जैसे टैलेंटेड सितारों से सजी हुई है। इस इंडस्ट्री ने लोगों को जितनी मनोरंजक फिल्में दी हैं, उतने ही बेहतरीन गाने भी। हाल ही में सावन स्पेशल सॉन्ग 'भोला जी' रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

    महादेव के भक्तों को समर्पित है गाना

    सुपरस्टार अंकुश राजा सावन स्पेशल सॉन्ग लेकर आए हैं। गाने का टाइटल है "भोला जी"। इस सॉन्ग के बारे में अंकुश राजा ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति में जो सुकून है, वह कहीं और नहीं। इसलिए उनका यह गाना महादेव के भक्तों को समर्पित है। हमारे गाने में महादेव के भक्त की कहानी को पिरोया गया है, जो सावन आते ही दिन रात उनकी भक्ति में डूबा रहता है। ऐसे महादेव के भक्तों के लिए यह गाना बेहद सटीक है। तभी दर्शक और श्रोता गण हमारे गाने को प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ankush Raja (@ankush_raja_official)

    जिसके नाथ भोलेनाथ, वह अनाथ नहीं होता

    उन्होंने कहा कि वो कहते हैं ना कि जिसके नाथ भोलेनाथ, वह अनाथ नहीं होता है। हमारे इस गाने में हमने इस चीज को भी बखूबी दिखाया है जो अब हर लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। लेकिन हम उन लोगों से भी आग्रह करेंगे, जिन्होंने अब तक इस गाने को नहीं सुना है वह एक बार जरूर इसे ट्यून करें।

    आपको बता दें कि गाना "भोला जी" को अंकुश राजा ने शिल्पी राज के साथ मिलकर सुमधुर आवाज में गाया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अंकुश राजा के साथ कोमल सिंह नजर आ रही हैं। संगीतकार आर्य शर्मा और गीतकार बोस रामपुरी हैं।