Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shiv Kumar Bikku: भोजपुरी सिंगर शिव कुमार बिक्कू का गाना 'रंगदारी मिलल बा विरासत में' हुआ रिलीज, वीडियो वायरल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 05:30 PM (IST)

    भोजपुरी सिनेमा में हर गाने को नए अलग और रंग के साथ बनाया व रिलीज किया जाता है। यही वजह है कि इस इंडस्ट्री से आने वाले गाने बाकियों से एकदम अलग और दमदार होते हैं। इसी तरह शिव कुमार बिक्कू ने भी नया गाना रंगदारी मिलल बा विरासत में रिलीज किया है। इस गाने को उन्होंने ही गाया है।

    Hero Image
    Shiv Kumar Bikku Song Rangdari Milal Ba Virasat Me Released

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी इंडस्ट्री से आए दिन नए-नए कलेवर के गाने रिलीज होते रहते हैं। सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा से कई तरह के गाने रिलीज किए जा चुके हैं। अक्षरा सिंह, रितेश पांडेय सहित कई लोगों के गाने रिलीज हो चुके हैं। इसी लिस्ट को आगे बढ़ाते हुए शिव कुमार बिक्कू ने भी नया गाना 'रंगदारी मिलल बा विरासत में' रिलीज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिव कुमार बिक्कू ने दिखाया दबंग अंदाज

    इस गाने में शिव कुमार बिक्कू ने अपने ही अंदाज में जबरदस्त आवाज दी है, जिससे भोजपुरी संगीत प्रेमियों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, गाने में इसके बोल के अनुसार शिव कुमार बिक्कू का दबंग अंदाज भी देखने को मिला है, जिसमें पिस्टल के साथ नजर आए हैं। यह गाना बेहद एंटरटेनिंग है और यह सबको पसंद भी आने वाली है। इस गाने को लक्ष्मी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 

    'मनोरंजक है गाना'

    वहीं गाना 'रंगदारी मिलल बा विरासत में' को लेकर शिव कुमार बिक्कू ने कहा कि यह गाना बेहद मनोरंजक और डांस वाला है, जिसे मैंने गया है। मैं भोजपुरी के तमाम दर्शकों और श्रोताओं से आग्रह करूंगा कि आप मेरे इस गाने को एक बार जरूर देखें। मुझे विश्वास है कि आपको हमारा यह गाना पसंद आएगा और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी फॉरवर्ड करेंगे।

    'आपके प्यार और आशीर्वाद से अच्छे गाने करने की मिलती है प्रेरणा'

    गाने का थीम और कांसेप्ट बिल्कुल अलग है, जो हमारे इस गाने की यूएसपी है। उन्होंने कहा कि आपके प्यार और आशीर्वाद से हमें और भी अच्छे गाने करने के लिए प्रेरणा मिलती है। इसलिए मैं चाहूंगा कि आप मेरे गाने को जरूर देखें और अपने विचार भी हमसे साझा करें।

    गौरतलब है कि गाना 'रंगदारी मिलल बा विरासत में' को शिव कुमार बिक्कू ने गाया है। लेकिन इस गाने के गीतकार रोहन हलचल है जबकि संगीत का विकी वॉक्स है।