Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Daag Ego Lanchan Trailer Out: आम्रपाली दुबे के मां बनने की खबर से परिवार में मच गया बवाल, जानें क्या है ममला

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 15 Feb 2023 05:37 PM (IST)

    फिल्म दाग एगो लांछन रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। फिल्म में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे रितेश पांडेयविक्रांत सिंह राजपूत रक्षा ...और पढ़ें

    Amrapali Dubey Vikrant Singh Rajput And Ritesh Pandey Upcoming Film Daag Ego Lanchan

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आम्रपाली ने अब तक कई सुपरहिट ​भोजपुरी फिल्में दी हैं। वहीं, इन दिनों आम्रपाली अपनी आने वाली फिल्म 'दाग एगो लांछन' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी एक्टर रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत और रक्षा गुप्ता लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। हाल ही में आम्रपाली और विक्रांत की फिल्म 'दाग एगो लांछन' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है।

    समाज की ज्वलंत मुद्दे पर बनी है फिल्म

    आम्रपाली दुबे, रितेश पांडेय और विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दाग एगो लांछन' समाज के ज्वलंत मुद्दे और उसके प्रभाव पर बनी है। इस मूवी के ट्रेलर के इंटर 10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर को देखने के बाद आपको आयुष्मान खुराना की फिल्मों के जोनर की यादें ताजा हो जाएंगी। इस फिल्म का सब्जेक्ट फर्टिलिटी समस्या और रिश्तों के उलझे डोर को लेकर है, जिसमें परिवार में बिखराव की स्थिति पैदा हो जाती है।

    आम्रपाली के ​पति के रोल में नजर आएंगे विक्रांत

    फिल्म 'दाग एगो लांछन' के ट्रेलर की बात करें तो, इसमें विक्रांत सिंह राजपूत बड़े भाई की भूमिका में हैं, जिनकी शादी आम्रपाली दुबे से होती है। ट्रेलर में दिखाया गया है डॉक्टर बताते हैं कि आम्रपाली दुबे मां नहीं बन सकती हैं। फिल्म में रितेश पांडेय छोटे भाई की भूमिका हैं, जिसका भाभी यानी आम्रपाली दुबे से एक अच्छा रिश्ता है। सबकी जिंदगी आराम से चल रही होती है, लेकिन फिर आता है ट्विस्ट। आम्रपाली दुबे प्रेग्नेंट हो जाती हैं। इस बात से हर कोई हैरान हो जाता है। सबको लगता है कि ऐसा कैसे हो गया। बस फिर यही ये शुरू होता है घर में कलह, जिसके सूत्रधार उनके घर के ही लोग होते हैं। फिर आगे क्या होता है।