Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MMS क्लिप लीक के बाद भी नहीं थम रही है अक्षरा सिंह की बोल्डनेस, इस बार खुद ही बना डाला अपना ऐसा वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 06 Oct 2022 04:14 PM (IST)

    अक्षरा भोजपुरी की हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं उनके इंस्टा रील्स भी काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं बीते दिनों अक्षरा का अश्लील एमएमएस लीक हुआ था जिसके बाद वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Akshara Singh Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Akshara Singh Bold Video : भोजपुरी सिनेमा की टाॅप एक्ट्रेस और ‘बिग बाॅस ओटीटी‘ कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं इस वक्त वो भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। हाल ही में अक्षरा के कई गाने रिलीज हुए हैं, जो काफी पसंद किए गए हैं। वहीं हाल ही में अक्षरा अपने अश्लील एमएमएस लीक मामले को लेकर काफी चर्चा में आईं थीं। हालांकि बाद में उन्होंने इस बात को लेकर सफाई भी दी थी कि ये सब झूठ है। वहीं अब इसी बीच उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक बार फिर से एक्ट्रेस कहर ढाती दिख रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़े : सिंगर उदित नारायण को आया हार्ट अटैक ? सोशल मीडिया पर फैंस देने लगे श्रद्धांजलि, अब मैनेजर ने बताया सच

    अक्षरा सिंह ने का नया वीडियो हुआ वायरल

    एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसे खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इस वीडियो में अक्षरा कातिलाना अंदाज में डांस करती और अपना ही वीडियो बनाती दिख रही हैं। इस दौरान वो पूरी तरह से इंडियन अवतार में नजर आ रही हैं। अक्षरा ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी है। साथ ही उनका मेकअप भी काफी सिंपल है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस बाॅलीवुड के फेमस साॅन्ग ‘तेरे इश्क की दीवानगी सिर पर चढ़कर बोले...‘ गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन काफी शानदार नजर आ रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

    इवेंट का वीडियो हुआ था वायरल

    आपको बता दें कि इससे पहले अक्षरा सिंह का एक इवेंट के दौरान परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो फुल व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही थीं। यही नहीं वो स्टेज पर अलग-अलग गाने की लाइनें गाती दिखीं थीं। वो कहती हैं, ‘जब हम आप पे मरते हैं...तब आप कहीं और मरते हैं। ये हर किसी के जीवन में होता है।‘ इसके बाद उन्होंने कई और गाने भी गाए थे। अक्षरा की हर लाइन पर फैंस जोर जोर से तालियां और सीटी बजाते दिखे। हमेशा की तरह ही उनका ये वीडियो खूब वायरल हुआ था।

    यह भी पढ़े : Vinod Khanna Birthday: 6 सालों तक इस राज को छिपाकर घुट-घुट कर जीते रहे विनोद खन्ना, फिर एक दिन अचानक...