Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharti Singh Birthday: पेट भरने के लिए किया संघर्ष, बदहाली में बीता बचपन, फिर ऐसे बदली भारती सिंह की किस्मत

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 07:28 PM (IST)

    भारती सिंह आज फैंस के बीच एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने लोगों को हंसा-हंसाकर लाफ्टर क्वीन के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल देखा है। भारती का बचपन काफी संघर्ष भरा रहा है। 3 जुलाई को वो अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कहानी।

    Hero Image
    लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी किसी कॉमेडियन का जिक्र हो, तो लोगों के दिमाग में जो पहला नाम आता है वो भारती सिंह का हैं। उन्होंने अपने टैलेंट से आज फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है। वह अक्सर अपने पंच से लोगों को हंसाते हुए नजर आती हैं। कॉमेडी इंडस्ट्री में जो मुकाम भारती ने हासिल किया है, वो शायद ही किसी दूसरी फीमेल कॉमेडियन ने किया होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारती के पास आज नाम, शोहरत और प्यार सब कुछ है, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। हालांकि, बहुत कम लोग कॉमेडियन के स्ट्रगल के बारे में जानते होंगे। भारती 3 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कैसे उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है।

    यह भी पढ़ें: अपने नए शो 'Laughter Chefs' को होस्ट करने के लिए तैयार भारती सिंह, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

    2 साल की उम्र में उठा पिता का साया

    भारती सिंह का जन्म 03 जुलाई, 1984 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वो कई इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करती रही हैं, वो चाहें फिर राजीव खंडेलवाल का हो या नीना गुप्ता का। कॉमेडियन अक्सर अपनी स्ट्रगल स्टोरी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वह 2 साल की थीं, तो उनके पिता की डेथ हो गई थी। पिता की मौत के बाद उनकी मां ने ही सारी जिम्मेदारियां उठाई।

    Photo Credit: Bharti Singh/Instagram

    खाने के लिए करना पड़ता था संघर्ष

    नीना गुप्ता के साथ बात करते हुए कॉमेडियन ने शेयर किया था कि उनके बहन भाइयों ने पढ़ाई छोड़ दी थी। मां और भाई-बहन एक फैक्ट्री में काम किया करते थे। उन्हें खाने तक के लिए संघर्ष करना पड़ता था। लोगों का बासी खाना उनकी मां को मिलता था, जिसे वह खाते थे। यहां तक कि कभी-कभी तो नमक रोटी खा कर भी गुजारा कर लेते थे।

    Photo Credit: Bharti Singh/Instagram

    कोई भी त्योहार आता था, तो कॉमेडियन डिप्रेशन में चली जाती थीं। भारती ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनकी मां को मिठाई का डिब्बा मिलता था उससे वह लक्ष्मी की पूजा किया करते थे।

    इन दो शख्स ने बदली कॉमेडियन की लाइफ

    अपनी सक्सेस का श्रेय भारती, कपिल शर्मा और सुदेश लहरी को देती हैं। उन्होंने बताया था कि एक बार कॉलेज में सुदेश ने उन्हें लोगों को हंसाते हुए देखा था। तब उन्होंने यूथ फेस्टिवल में गोल्ड मेडल जीता था। दूसरे साल में उनको कपिल शर्मा मिले, जिन्होंने उनको लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन देने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    Photo Credit: Bharti Singh/Instagram

    2017 में की थी हर्ष लिंबाचिया से शादी

    भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया। इसके बाद कॉमेडियन ने साल 2022 में अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया। आज भारती कई शो को होस्ट करती हैं और व्लॉगिंग के साथ-साथ अपना पॉडकास्ट चैनल भी चलाती हैं।

    यह भी पढ़ें: Bharti Singh को फराह खान ने खिलाया 1400 रुपये का फंगस, कॉमेडियन बोलीं- अब मेरे दिमाग में बार-बार...

    comedy show banner
    comedy show banner