Bhai Dooj 2022: अक्षय कुमार से लेकर शाह रुख खान तक, इन सेलिब्रिटीज के भाई-बहन रहते हैं लाइमलाइट से दूर
Bhai Dooj 2022 दो दिन बाद देशभर में भाई दूज का त्यौहार मनाया जाने वाला है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स भाई दूज का त्यौहार मनाते हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhai Dooj 2022: देशभर में 27 अक्टूबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाने वाला है। इस दिन बहनें भाई का तिलक करती हैं और उसके भाग्योदय व लंबी उम्र की कामना करती हैं। आम लोगों के साथ-साथ इस त्योहार की धूम बॉलीवुड में भी खूब देखी जाती है। बॉलीवुड में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिनकी भाई-बहन की जोड़ी सुपरहिट है। कुछ को सभी लोग जानते हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं, जो फिल्मी पर्दे से दूर रहते हैं... तो चलिए जानते हैं, ऐसे ही कुछ सेलेब्रिटी बहन-भाई की जोड़ियों के बारे में, जो लाइमलाइट से काफी दूर हैं।
शाह रुख खान और शहनाज लालारुख
शाह रुख खान की एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम शहनाज लालारुख है। वह अपने भाई शाह रुख के साथ 'मन्नत' में ही रहती हैं। शहनाज को कैमरे के सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसलिए उनकी तस्वीर मीडिया में कम ही देखने को मिलती है।
ऐश्वर्या राय के बड़े भाई आदित्य राय
ऐश्वर्या राय को जहां बच्चा-बच्चा जानता है, वहीं उनके भाई के बारे में बहुत ही कम ही लोगों जानते हैं। आदित्य राय मर्चंट नेवी में एक इंजीनियर हैं। ऐश्वर्या के भाई लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन जब भी कभी ऐश्वर्या को उनकी जरूरत होती है, वे तुरंत आ जाते हैं।
अक्षय कुमार और अलका भाटिया
अक्षय कुमार की एक बहन हैं जिनका नाम अलका भाटिया है। बॉलीवुड स्टार की बहन होने के बावजूद भी अलका लाइमलाइट से कोसों दूर रहना पसंद करती है। अलका भाटिया बतौर प्रोड्यूसर है वह अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म रक्षा बंधन को प्रोड्यूस किया था। अक्षय अपनी बहन के बेहद करीब हैं।
रणवीर सिंह और ऋतिका भवनानी
रणवीर सिंह की भी एक बड़ी बहन हैं जिसका नाम ऋतिका भवनानी है। ये भी लाइमलाइट से बहुत दूर ही रहती हैं। कहते हैं बहन के साथ रणवीर का रिश्ता कुछ ऐसा है कि वह अपनी मां को बड़ी मां और बहन को छोटी मां नाम से पुकारते हैं।
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का एक छोटे भाई है जिसका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। सिद्धार्थ लाइमलाइट से दूर रहते हैं। सिद्धार्थ फिल्मों से हटकर हॉस्पिटल इंडस्ट्री में अपना करियर बना रहे हैं।
रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर
रणबीर कपूर की एक बड़ी बहन हैं रिद्धिमा कपूर हैं। रिद्धिमा मीडिया से कोसो दूर रहती हैं। वह शादीशुदा है और एक सफल बिजनेस वुमन हैं। उन्होंने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है।
ऋतिक रोशन और सुनैना रोशन
राकेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की छोटी बहन सुनैना रोशन लाइमलाइट से कोसो दूर रहती हैं। सुनैना ने फिल्म ‘काइट्स’ और ‘क्रेजी 4’ में बतौर को-प्रोड्यूसर काम किया है।
अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा
अनुष्का शर्मा का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम कर्णेश शर्मा है। कर्णेश पहले मर्चेन्ट नेवी में काम कर चुके हैं। कर्णेश अब प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं। अनुष्का का नाम होने के बाद भी वह लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं।
सैफ अली खान और सबा अली खान
सैफ अली खान की दो बहने हैं एक सोहा अली और दूसरी सबा अली खान हैं। जहां सोहा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं तो वहीं सबा बॉलीवुड से दूरी रहती हैं। सबा सोहा अली से बड़ी हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है वह एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।